एक ब्रिज जो घंटो में पहुंचा देगा गोवा ! इतने में बन जाते 17 एफिल टावर
beyond-news Jan 18 2024
Author: rohan salodkar Image Credits:our own
Hindi
प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन
प्रधानमंत्री ने 12 जनवरी को समुद्र पर बने देश के सबसे बड़े पुल अटल सेतु का उद्घाटन किया। इस पुल को ‘मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक’ नाम भी दिया गया है।
Image credits: our own
Hindi
2 घंटे की दूरी अब 20 मिनट में
इस ब्रिज से अब मुंबई से नवी मुंबई की दूरी को 20 मिनट में पूरा किया जा सकेगा, जिसमें अब तक 2 घंटे लग जाते थे।
Image credits: our own
Hindi
देश का सबसे बड़ा समुद्री पुल
6 लेन वाला ये ट्रांस हार्बर पुल 21.8 किमी लंबा है और 16.5 किमी लंबा सी लिंक है। अटल सेतु मुंबई में सूरी को रायगढ़ जिले में चिरले से जोड़ता है।
Image credits: our own
Hindi
पुल 100 सकाल तक इसी तरह टिका रहेगा
अटल सेतु को बनाने में 1.77 लाख मीट्रिक टन स्टील और 5.04 लाख मीट्रिक टन सीमेंट का इस्तेमाल किया गया है। दावा है कि ये पुल 100 सकाल तक इसी तरह टिका रहेगा
Image credits: our own
Hindi
इतने में बन जाते 17 एफिल टावर
पुल की खासियत ये हैं की पुल में एफिल टावर से 17 गुना ज्यादा स्टील का इस्तेमाल किया गया है।
Image credits: our own
Hindi
स्टेच्यू ऑफ़ लिबर्टी से ज़्यादा सीमेंट
पुल को बनाने में जितना सीमेंट की क्रेट का इस्तेमाल किया गया है, ये अमेरिका के स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से 6 गुना ज्यादा है।
Image credits: our own
Hindi
सुरक्षा का खास इंतज़ाम
एक अनुमान के अनुसार, पुल से हर रोज करीबन 70 हजार लोग सफर करेंगे। यहां 400 कैमरे लगे हुए हैं, इसके अलावा ट्रैफिक के दबाब की जानकारी देखने के लिए यहां एआई सेंसर भी लगे हैं।
Image credits: our own
Hindi
आधे घंटे में रायगढ़
अटल सेतु पुल से आप रायगढ़ से मुंबई तक लिए आधे घंटे में पहुंच सकते हैं।अटल सेतु पर मोटरसाइकिल, ऑटो रिक्शा और ट्रैक्टर के चलाने पर पाबंदी लगाई गई है।