सिर्फ माखन-मिश्री नहीं, Janmashtami 2024 में भगवान को लगाएं ये 6 भोग
lifestyle Aug 20 2024
Author: Bhawana tripathi Image Credits:pinterest
Hindi
कृष्ण जन्माष्टमी 2024
26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। जन्माष्टमी की पूजा में आप लड्डू गोपाल के लिए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट भोग तैयार कर सकते हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
माखन मिश्री का भोग
लड्डू गोपाल को माखन खूब पसंद है। जन्माष्टमी के दिन माखन में मिश्री मिलाकर भोग लगाएं। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
Image credits: pinterest
Hindi
मखाना पाग
मखाने को हल्का सा फ्राई करके चीनी की चाशनी में डाल दिया जाता है। इससे स्वादिष्ट मखाना पाग तैयार हो जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी में मखाना पाग जरूर बनाएं।
Image credits: pinterest
Hindi
जन्माष्टमी भोग के लिए पंचामृत
बिना पंचामृत के जन्माष्टमी का भोग अधूरा है। आप दूध, दही और पांच मेवे को मिलाकर स्वादिष्ट पंचामृत तैयार करें। अवश्कतानुसार चीनी मिलाएं।
Image credits: pinterest
Hindi
घेवर या मोहन भोग
भगवान कृष्ण को घेवर, बूंदी के लड्डू या फिर मोहन भोग का प्रसाद भी चढ़ाया जा सकता है। आप अपनी सुविधा के अनुसार घेवर घर में भी बना सकते हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
जन्माष्टमी में लगाएं पेड़े का भोग
कृष्ण जन्माष्टमी में भोग के लिए आप पेड़े का चयन भी कर सकते हैं। मथुरा के पेड़े या फिर सफेद पेड़े का भोग जरूर लगाएं।
Image credits: pinterest
Hindi
धनिया पंजीरी
आमतौर पर घरों में आटे की पंजीरी बनाई जाती है लेकिन जन्माष्टमी के भोग के लिए धनिया का इस्तेमाल करके पंजीरी बनाएं। धनिया की पंजीरी का भोग शुभ माना जाता है।