Trump की बेटी इवांका से MS धोनी तक,जामनगर पहुंचे ये VIP सितारे
lifestyle Mar 01 2024
Author: Anshika Tiwari Image Credits:instagram
Hindi
अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में सितारों का जमावड़ा
जामगनर में अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। अनंत अंबानी प्री वेडिंग हाई प्रोफाइल वेडिंग में से एक है। जिसमें देश-विदेश के 1000 गेस्ट शामिल होंगे।
Image credits: Instagram
Hindi
भारत पहुंची ट्रंप की बेटी इवांका
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के फंक्शन का हिस्सा बनने के लिए ट्रंप की बेटी इवांका भी भारत पहुंच गई हैं। उन्हें जामनगर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उन्होंने व्हाइट मिडी पहनी हुई थी।
Image credits: social media
Hindi
MS धोनी भी पहुंचे जामनगर
इससे पहले अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में क्रिकेट जगत के सितारों का भी मजमा लगेगा। जहां एमएस धोनी भी पत्नी साक्षी सिंह धोनी के साथ जामनगर के लिए रवाना हो गए हैं।
Image credits: social media
Hindi
जहीर खान
जहीर खान जामनगर पहुंच गए हैं। वह पत्नी संग स्पॉट किए गए। जहीर खान कैजुअल वियर में नजर आए। वहीं उनकी वाइफ ने येलो रंग का पैंट शर्ट पहन रखा था।
Image credits: our own
Hindi
ईशान किशन
ईशान किशन भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में शामिल होंगे। बता दें, बीते दिनों BCCI ने ईशान को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर का रास्ता दिखाया है।
Image credits: our own
Hindi
सूर्यकुमार यादव
क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव पत्नी और राशिद खान संग जामनगर पहुंच चुके हैं। उनके साथ उनकी पत्नी भी पहुंची। बता दें, सूर्यकुमार यादव चोटिल होने के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।
Image credits: our own
Hindi
ड्वेन ब्रावो
वेस्टंडीज के खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग फंक्शन का हिस्सा बनने के लिए जामनगर पहुंच चुके हैं।