इन सितारों को डेट कर चुकी हैं Janhvi Kapoor, एक के साथ तो...
lifestyle Mar 06 2024
Author: Anshika Tiwari Image Credits:insta
Hindi
27 वां बर्थडे मना रही जाह्नवी कपूर
फेमस स्टार किड और बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर 6 मार्च को अपना 27 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। वे अपनी बोल्डनेस और हॉटनेस के लिए दर्शकों के बीच अलग पहचान रखती हैं।
Image credits: Instagram
Hindi
लव लाइफ को सुर्खियों में जाह्नवी कपूर
जाह्नवी पर्सनल लाइफ के साथ लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। फैंस उनकी लव लाइफ जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि उनका नाम किन हीरो के साथ जुड़ चुका है।
Image credits: instagram
Hindi
शिखर पहाड़िया को डेट कर रही है जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर इस वक्त शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप में है। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। koffe with Karan में गलती से जान्हवी ने रिलेशनशिप कन्फर्म कर दिया था।
Image credits: insta
Hindi
हाइप्रोफाइल परिवार से आते हैं शिखर पहाड़िया
जाह्नवी कपूर के ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे के नाती है। वह सुशील कुमार शिंदे की बेटी स्मृति शिंदे के बेटे हैं। वहीं शिखर एंटरप्रेन्योर हैं।
Image credits: insta
Hindi
स्कूल से दोस्त रहे जाह्नवी और शिखर पहाड़िया
शिखर पहाड़िया और जाह्नवी कपूर स्कूल टाइम से एक साथ है। दोनों पहले भी डेट कर चुके थे लेकिन बीच में दूरी आ गई थी। एक बार फिर दोनों एक साथ आ गए हैं।
Image credits: insta
Hindi
इशान खट्टर संग जाह्नवी कपूर
जाह्नवी और इशान खट्टर ने धड़क फिल्म में काम किया था। यही से दोनों की अफेयर की चर्चा हुई थी लेकिन कभी दोनों ने इस पर बयान नहीं दिया। बाद में खबरें आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
Image credits: insta
Hindi
जाह्नवी कपूर- कार्तिक आर्यन
जाह्नवी का नाम कार्तिक आर्यन के साथ जुड़ चुका है। दोनों को गोवा में टाइम बिताते देखा गया था लेकिन इस बारे में दोनों ने कुछ नहीं कहा। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।