56 भोग नहीं जन्माष्टमी पर नंदगोपाल को लगाएं इन 8 चीजों का प्रसाद
lifestyle Aug 21 2024
Author: Anshika Tiwari Image Credits:adobe stock
Hindi
कब मनाई जायेगी जन्माष्टमी 2024
जन्माष्टमी 2024 इस बार 26 अगस्त को पड़ रही है। मुथरा से लेकर द्वारका तक नंदगोपाल के आगमन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं घरों में भी स्वागत की तैयारी की जा रही है।
Image credits: adobe stock
Hindi
जन्माष्टमी भोग 2024
ज्यादातर लोग इस बात से अंजान रहते हैं कि वह लड्डू गोपाल को क्या भोग लगाए। ऐसे में आज जानेंगे श्री कृष्ण को कौन सा भोग लगा सकते हैं।
Image credits: adobe stock
Hindi
पंजीरी
पंजीरी के बिना जन्माष्टमी भोग अधूरा माना जाता है। आप धनिया या आटे की पंजीरी तैयार कर सकते हैं। इसमें बादाम, किशमिश, मिश्री मिलाकर भगवान को अर्पित करें।
Image credits: Pinterest
Hindi
माखन
लड्डू गोपाल को माखन प्रिय है। वह छुप-छुपकर इसका सेवन करते थे। आप ताजी मलाई से माखन बना सकती हैं। माखन के साथ मिश्री का भोग श्री कृष्ण को लगायें।
Image credits: Pinterest
Hindi
खीरा
जन्माष्टमी में खीरा जरूर चढ़ता है। यहां तक शालीग्राम के रूप में नंदगोपाल का जन्म होता है। आप पूजा के दौरान खीरे का भोग भी लगा सकते हैं।
Image credits: Pinterest
Hindi
मखाना
माखन की तरह मखाने भी बालगोपाल को खूब पसंद है। आप मखाना पाग या खीर के तौर पर इसे चढ़ा सकती हैं।
Image credits: Pinterest
Hindi
खीर
प्रसाद के लिए खीर भी महत्वपूर्ण होती है। आप चावल की या फिर साबुदाने की खीर चढा सकते हैं। दूध से बनी चीजें वैसे भी श्री कृष्ण को अत्यंत प्रिय हैं।
Image credits: Pinterest
Hindi
पंचामृत
कान्हा जी की पूजा बिना पंचामृत के बिना अधूरी मानी जाती है। ऐसे में कोई भोग लगाये या नहीं पंचामृत जरूर अर्पित करना चाहिए। इसे गंगाजल,शहद और दही के साथ तैयार किया जाता है।
Image credits: Pinterest
Hindi
लड्डू
लड्डू गोपाल को लड्डू न पसंद हो ये तो हो नहीं सकता। आप जन्माष्मटी पर ड्राई फ्रूट्स या फिर मोतीचूर के लड्डू चढ़ा सकते हैं।