65 में भी बरकरार रहेगी जवानी, फॉलो करें मॉर्डन सास Neetu Singh की डाइट
lifestyle Apr 30 2024
Author: Anshika Tiwari Image Credits:insta
Hindi
65 की उम्र मे 35 की लगती नीतू सिंह
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू सिंह कभी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार थीं,लेकिन आज 65 की उम्र में भी उनका ग्लो कम नहीं हुआ है। वह दादी-नानी बनने के बाद भी बिल्कुल जवां लगती हैं।
Image credits: insta
Hindi
नीतू सिंह की खूबसूरती का राज
नीतू सिंह ने 65 साल की उम्र में फिटनेस मेंटेन कर रखी है। वह यंग और फिट दिखने के लिए स्पेशल डाइटप्लान के साथ एक्सरसाइज रुटीन अपनाती हैं जो उन्हें हेल्थी रखने में हेल्प करता है।
Image credits: insta
Hindi
नीतू कपूर का फिटनेस प्लान
मॉर्डन सास नीतू कपूर की सुबह जल्दी होती है। वह 6-7 सात बजे के बीच उठना पसंद करती हैं। उनके दिन की शुरुआत गर्म पानी से होती है। इसके बाद वह योगी और वर्कआउट करती हैं।
Image credits: insta
Hindi
9 बजे नीतू सिंह का ब्रेकफास्ट
9 बजे तक एक्ट्रेस नाश्ता कर लेती हैं। वह ब्रेकफास्ट में बिना चीनी की चाय,ओट्स पोहा,या फिर मल्टीग्रेन सेंडविच पसंद करती हैं। 11 बजे करीब वह छाछ के साथ फ्रूट्स खाती हैं।
Image credits: insta
Hindi
नीतू कपूर का लंच
2 बजे तक नीतू कपूर का लंच हो जाता है। वह मूंग दाल,चावल,रोटी खाती है। कभी-कभी फिश या फिर चिकन भी शामिल होता है। खाने के साथ वह सलाद खाना पसंद करती है।
Image credits: insta
Hindi
हंगर कंट्रोल के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन
नीतू कपूर शाम के स्नैक्स में ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना पसंद करती हैं। वह कभी-कभी ग्रीन टी पीना पसंद करती हैं। जो उन्हें हेल्दी रखने के साथ ओवर इटिंग से बचाता है।
Image credits: insta
Hindi
मीठे से नीतू सिंह की दूरी
नीतू सिंह मीठा खाने से परहेज करती हैं। वह क्रेविंग होने पर डार्क चॉकलेट खाना पसंद करती हैं। वहीं उन्हें कम ऑयल में बना हुआ पंजाबी और लेबनॉनी खाना खूब भाता है।