शादी में मीरा चोपड़ा की तरह लगावाएं मंत्र उच्चारण मेहंदी, जम जाएगा रंग
lifestyle Mar 12 2024
Author: Bhawana tripathi Image Credits:pinterest
Hindi
आज जयपुर में होगी प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर मीरा की शादी
प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर मीरा चोपड़ा आज यानी 12 मार्च को रक्षित केजरीवाल से जयपुर में शादी करने वाली हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
मेहंदी में दिख रहा है मंत्रों का उच्चारण
मीरा चोपड़ा के हाथों में खूबसूरत मेहंदी दिखाई पड़ रही हैं। खास बात ये है कि मीरा चोपड़ा ने मेहंदी में ऊं उमा महेश्वराया नम: शिव-पार्वती मंत्र भी लिखवाया है।
Image credits: pinterest
Hindi
शादी में लगवाएं मंत्रों के उच्चारण के साथ मेहंदी
शादी में मेहंदी तब तक यूनीक नहीं लगती है जब तक कि कुछ अलग डिजाइन न हो। शादी में आप भी मंत्रों के उच्चारण वाली मेहंदी लगवाकर समां में रंग जमा सकती हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
गणेश या शिव मंत्रों को लिखवाएं मेहंदी में
शादी की मेहंदी में गणेश या शिव भगवान के मंत्रों को लिखवाया जा सकता है। साथ ही शादी के शुभ काम में इस्तेमाल होने वाले कलश, मंदिर आदि की आकृति भी मेहंदी में चार चांद लगा देती है।
Image credits: pinterest
Hindi
दूल्हा-दुल्हन के साथ सजाएं हाथी-कलश
शादी जैसे शुभ कार्य की झलक मेहंदी में भी दिखनी चाहिए। शादी की मेहंदी में आप दूल्हा-दुल्हन के साथ शहनाई, हाथी, कलश, गणेश भगवान आदि की डिजाइन भी बनवा सकते हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
खूबसूरत दुल्हन की मेहंदी में झलक
शादी के दिन दुल्हन खूबसूरत तरीके से सजती है। अगर मेहंदी में भी खूबसूरत दुल्हन की झलक दिख जाए तो मानों बात ही बन जाए। आप भी ऐसी मेहंदी की डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
बैक हेंड में लिखवाएं पति का नाम
वैसे तो दुल्हन मेहंदी में पति का नाम ऐसे लिखवाती है कि उसे कोई आसानी से न ढूढ़ पाए। लेकिन आप चाहे तो पति का नाम लिख साथ में दुल्हनियां भी लिखवा सकती हैं।