अंसार शेख का जन्म महाराष्ट्र के जालना गांव में हुआ। उनके पिता एक ऑटो चालक थे और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी।
लेकिन इन कठिन परिस्थितियों ने अंसार को हार मानने के बजाय और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उनकी दो बहनों की शादी बहुत कम उम्र (14 और 15 साल) में कर दी गई थी।
अंसार का बचपन काफी कठिन था। उनके पिता की तीन पत्नियां थीं, और वे अपनी दूसरी पत्नी से जन्मे बेटे हैं। घर में घरेलू हिंसा और गरीबी ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बना दिया।
अंसार ने पुणे के फर्ग्यूसन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया। उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान 73% अंक हासिल किए। UPSC के लिए डेली 12 से 13 घंटे पढ़ाई की।
2015 में पहले ही प्रयास में अंसार ने यूपीएससी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया और 361वीं रैंक हासिल की। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें देश का सबसे युवा IAS ऑफिसर बना दिया।
आज अंसार शेख पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में एडीएम के रूप में कार्यरत हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं, और उनके इंस्टाग्राम पर 3.43 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।