क्या आपने कचरे से करोड़ों का बिजनेस वेंचर खड़े होते देखा है? केरल की मारिया कुरियाकोस ने ऐसा कर दिखाया है। आज राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों के किसान उनके काम से जुड़े हैं।
Image credits: Instagram
Hindi
नौकरी के साथ बिजनेस के बारे में भी सोचती थीं मारिया
मारिया ने साल 2017 में मुंबई में एऑन हेविट में सलाहकार के तौर पर नौकरी शुरू की। पर वह नौकरी के साथ बिजनेस के बारे में भी सोचती थीं।
Image credits: Instagram
Hindi
एनजीओ से जुड़ीं
बाद में अच्छी सैलरी वाली जॉब छोड़कर मैना महिला फाउंडेशन से जुड़ीं। यह संगठन मुंबई की मलिन बस्तियों में सस्ते सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने के साथ जागरूकता भी बढ़ता है।
Image credits: Instagram
Hindi
2019 में त्रिशूर से इकट्ठे किए नारियल के खोल
मारिया को नारियल के वेस्ट का यूज कर बिजनेस का आइडिया आया। उन्होंने 2019 में केरल के त्रिशूर में नारियल के कुछ खोल इकट्ठा किए।
Image credits: Instagram
Hindi
नारियल के खोल को स्टाइलिश कटोरे में बदला
मारिया ने नारियल के बेकार पड़े खोल को साफ कर स्टाइलिश कटोरे में तब्दील कर दिया। अब यह एक करोड़ रुपये का कारोबार हो चुका है। उनके बिजनेस का नाम थेंगा कोको है।
Image credits: Instagram
Hindi
'कल्पवृक्ष' भी कहते हैं इसे
नारियल के पेड़ को 'कल्पवृक्ष' भी कहते हैं। इसका तना, फल, जड़ें, फूल मतलब पेड़ का हर हिस्सा काम में आता है।
Image credits: Instagram
Hindi
सेंट जेवियर्स कॉलेज से पढ़ाई
मारिया ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से इकोनॉमिक में ग्रेजुएशन किया है। आगे की पढ़ाई के लिए स्पेन भी गईं।
Image credits: Instagram
Hindi
80 फीसदी महिलाएं वर्कर
मारिया के वेंचर में 80 फीसदी महिलाएं काम करती हैं। उनके प्रोडक्ट की विदेशों में ज्यादा डिमांड है। महिलाओं की मासिक आमदनी भी 20 से 25 हजार रुपये महीना है।