Hindi

4 प्रसिद्ध श्मशान, जहां लगता है तांत्रिक और अघोरियों का जमावड़ा

Hindi

तंत्र साधना के लिए खास है ये श्मशान

तंत्र से कईं बड़ी सिद्धि प्राप्त की जा सकती हैं। तंत्र साधना के लिए श्मशान ही सबसे उपयुक्त जगह होती है। देश में 4 श्मशान तंत्र साधना के लिए प्रसिद्ध हैं। जानिए कहां हैं ये श्मशान...
 

Image credits: Getty
Hindi

तारापीठ का श्मशान

पश्चिम बंगाल के वीर भूमि जिले स्थित है माता तारा का मंदिर। इसी के निकट है महाश्मशान। यहां तांत्रिकों को शीघ्र सिद्धि प्राप्त होती है। दूर-दूर से तंत्र साधक यहां आते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

कामाख्या पीठ का श्मशान

असम की गुवाहाटी में है कामाख्या मंदिर। इसका तांत्रिक महत्व है। यह स्थान तांत्रिकों के लिए स्वर्ग है। यहां स्थित श्मशान में देश भर के तांत्रिक तंत्र सिद्धि प्राप्त करने आते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

बनारस का श्मशान

बनारस का श्मशान घाट बहुत ही प्राचीन और प्रसिद्ध है। अनेक तांत्रिक और अघोर साधु इसी स्थान पर रहकर दिन-रात तंत्र साधना करते हैं। यहां मुर्दे की राख से होली खेलने की परंपरा भी है। 

 

Image credits: Getty
Hindi

उज्जैन का श्मशान

कहते हैं कि, उज्जैन का श्मशान भगवान विष्णु के चक्र पर स्थित है। इसलिए इसे चक्रतीर्थ कहते हैं। यहां स्थित महाकाल तंत्र के देवता हैं। इसलिए इस श्मशान की मान्यता काफी अधिक मानी गई है।

Image credits: Getty

रात को आते हैं बुरे सपने तो करें ये 5 उपाय

क्या राक्षस गण में जन्में लोगों को सचमुच दिखाई देते हैं भूत-प्रेत?

Bajrang Baan: क्यों नहीं करना चाहिए बजरंग बाण का पाठ? जानें कारण

किसी की शवयात्रा में जाएं तो कौन-से 4 काम जरूर करें?