7 सेंस इंटरनेशल नाम की कंपनी ने अपार्टमेंट बेचने के नाम पर कथित घपला किया। इस कंपनी से बांग्ला फिल्म स्टार और टीएमसी सांसद नुसरत जहां का कनेक्शन सामने आ रहा है।
Image credits: insta
Hindi
ED कर रही मामले की जांच
अपार्टमेंट देने के नाम पर किए गए कथित घोटाले की जांच ED कर रही है।
Image credits: insta
Hindi
बीजेपी नेता ने नुसरत जहां के खिलाफ की शिकायत
ED को कथित धोखाधड़ी मामले में बीजेपी नेता शंकुदेब पांडा से नुसरत जहां के खिलाफ शिकायत मिली है।
Image credits: insta
Hindi
बीजेपी नेता ने लगाया घोटाले का आरोप
बीजेपी नेता ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि कंपनी ने ग्राहकों से डाउन पेमेंट तो ले ली लेकिन अपार्टमेंट नहीं दिया।
Image credits: insta
Hindi
429 लोगों के साथ की गई धोखाधड़ी
शंकुदेब पांडा की शिकायत के आधार पर इंडियन ओवरसीज बैंक के लगभग 429 कर्मचारियों के साध कथित धोखाधड़ी की गई।
Image credits: insta
Hindi
नुसरत पर बीजेपी नेता के गंभीर आरोप
शंकुदेब पांडा ने कहा कि TMC सांसद नुसरत जहां 7 Sense International के डायरेक्टर्स में से एक हैं और उन्हें अलीपुर कोर्ट से एक समन भी मिल चुका है।
Image credits: insta
Hindi
कार्रवाई न होने पर जाऊंगा हाईकोर्ट- पांडा
बीजेपी नेता का कहना है, नुसरत इन पैसों का इस्तेमाल अपने प्रोडक्शन हाउस में कर रही हैं। कहा कि इस मामले में ED अगर कार्रवाई नहीं करती हैं तो वह हाईकोर्ट जाएंगे।
Image credits: insta
Hindi
TMC से लोकसभा सांसद हैं नुसरत जहां
नुसरत जहां पश्चिचम बंगाल की बशीरहाट सीट से लोकसभा सांसद हैं।
Image credits: insta
Hindi
पर्सनल लाइफ को लेकर बंटोरी चर्चा
नुसरत की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रही। नुसरत ने कारोबारी निखिल जैन से शादी की लेकिन ये टिकी नहीं। वह एक बेटे की मां हैं और एक्टर यश दासगुप्ता के साथ लाइफ इन्जॉय कर रही हैं।