ललित मोदी भले भारत में भगौड़ा हो लेकिन उसकी आलीशान और राजाओं वाली लाइफ में कोई कमी नहीं आई है। जिसके पीछे उसकी बेटी आलिया मोदी है। जो अब बिजनेस वर्ल्ड का बड़ा नाम बन चुकी है।
लंदन और बोस्टन से पढ़ाई करने वाली आलिया मोदी बिजनेस में खासा रूप से सक्रिय है। उन्होंने लंदन में AMRM Consultants की स्थापना की थी,जिसकी मार्केट वेल्यू 10 लाख डॉलर है।
आलिया मोदी ने 2022 में इटली में लग्जरी वेडिंग की थी। शादी के बाद भी उन्होंने बिजनेस में भागीदारी जारी रखी। यही वजह है कि उनकी नेटवर्थ आज के वक्त 50 लाख डॉलर के करीब पहुंच गई है।
आलिया ने पिता पर लगे आरोपों को किनारे रखते हुए करियर पर फोकस किया और 1993 में जन्मी आलिया ने बतौर इंटीरियर डिजाइनर करियर की शुरुआत की थी वह लंदन की जानी-मानी डिजाइनर में शुमार है।
आलिया ने एकेडमिक बैकग्राउंड को मजबूत रखा है। अमेरिका से बैचलर डिग्री लंदन से इंटीरियर डिजाइन में मास्टर किया इसके बाद इंटीरियर को और समझने के उन्होंने फर्म लिबर्टी में काम किया।
आलिया मोदी की मां मीनल मोदी 2018 में कैंसर की जंग हार गई थीं। उनकी मौत ने बेटी को तोड़ दिया था। जिसके बाद आलिया ने करियर पर फोकस करते हुए सफलता की ऊंचाइयों को छुआ।
वहीं ललित मोदी अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बेटी आलिया संग तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह बेटी पर जान लुटाते हैं।
ललित मोदी पर IPL चेयरपर्सन रहते हुए मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज हुआ था। 2010 में वह भारत छोड़ लंदन चल गए है। आरोप है उन्होंने WSG अधिकारियों के साथ मिलकर 753 करोड़ का चूना लगाया है।