किस देश में पहली बार Exit Poll? भारत में ऐसे हुई शुरूआत
utility-news Jun 01 2024
Author: Rajkumar Upadhyaya Image Credits:Twitter
Hindi
अमेरिका में सबसे पहला एग्जिट पोल
दुनिया में सबसे पहला एग्जिट पोल (Exit Poll) अमेरिका में साल 1936 में हुआ। उसमें फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट के जीतने का अनुमान नतीजों में सच साबित हुआ
Image credits: freepik@rawpixel.com
Hindi
फिर इन देशों में एग्जिट पोल
उसके बाद पूरी दुनिया में एग्जिट पोल के चलन ने स्पीड पकड़ ली। 1937 में ब्रिटेन में एग्जिट पोल हुआ और फिर 1938 में फ्रांस में भी इसका चलन शुरू हो गया।
Image credits: Twitter
Hindi
भारत में पहला एग्जिट पोल कब?
भारत के दूसरे आम चुनाव में पहली बार साल 1957 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक ओपिनियन ने एग्जिट पोल कराया था। पर उसे पूरी तरह एग्जिट पोल नहीं बताया गया।
Image credits: Shutterstock
Hindi
1980 में पहला एग्जिट पोल
रिपोर्ट के अनुसार, साल 1980 में डॉ. प्रणय रॉय ने एग्जिट पोल कराया। जिसे पहला एग्जिट पोल कहा गया।
Image credits: X
Hindi
1996 में दूरदर्शन पर दिखाए गए एग्जिट पोल नतीजे
लोकसभा चुनाव 1996 का एग्जिट पोल CSDS ने कराया था। उस समय पहली बार इसके नतीजे दूरदर्शन यानी टीवी पर दिखाए गए थे।
Image credits: Shutterstock
Hindi
खंडित जनोदश का अनुमान निकला सही
CSDS ने 1996 लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल में खंडित जनादेश का आंकलन किया था, जो सही रहा। सबसे बड़ा दल बीजेपी बहुमत से दूर रह गया था। 13 दिन की अटल सरकार रही।