किस पार्टी के हैं सबसे ज्यादा करोड़पति-5 सबसे धनी कैंडिडेट कौन?
Hindi

किस पार्टी के हैं सबसे ज्यादा करोड़पति-5 सबसे धनी कैंडिडेट कौन?

Hindi

BJP के सबसे ज्यादा करोड़पति प्रत्याशी

Loksabha Election 2024: इस बार के लोकसभा चुनाव में यूं तो कुल 8337 में से 31 परसेंट यानि 2572 कैंडिडेट करोड़पति हैं। जिनमें BJP के सबसे ज्यादा 403 कैंडिडेट हैं।

Image credits: Twitter
Hindi

कांग्रेस है करोड़पतियों के मामले में दूसरे स्थान पर

करोड़पति प्रत्याशियाें की लिस्ट में कांग्रेस दूसरे स्थान पर है। जिसके 292 उम्मीदवार करोड़पति हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में हर कैंडिडेट के पास औसतन 6.23 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

Image credits: Twitter
Hindi

इस बार 43 फीसदी तक बढ़ गई 324 सांसदों की संपत्ति

पार्टी वाइज आंकड़ों के अनुसार BJP के 440 कैंडिडेटों की औसतन संपत्ति 41.26 करोड़ है। इस बार 324 सांसदों की संपत्ति में पिछले 5 वर्षों में औसतन 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

Image credits: Twitter
Hindi

1. आंध्र प्रदेश के गुंटूर से TDP प्रत्याशी डा. चंद्रशेखर

 

लोकसभा चुनाव 2024 में सबसे ज्यादा संपत्ति घोषित करने वाले कैंडिडेट डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी हैं। जो आंध्र प्रदेश के गुंटूर से TDP प्रत्याशी हैं। उनकी कुल 5705 करोड़ की संपत्ति है।

 

Image credits: Twitter
Hindi

2. तेलंगाना के BJP के कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी

दूसरे स्थान पर BJP के कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी हैं। तेलंगाना की चेवेल्ला सीट से चुनाव लड़ने वाले रेड्डी ने अपने हलफनामे में 4568 करोड़ की संपत्ति का डिटेल दिया है।

 

Image credits: Twitter
Hindi

3. दक्षिण गोवा सीट से BJP कैंडिडेट पल्लवी श्रीनिवास डेम्पो

तीसरे सबसे धनी प्रत्याशी भाजपा की पल्लवी श्रीनिवास डेम्पो हैं। दक्षिण गोवा सीट से चुनाव लड़ने वाली पल्लवी की संपत्ति 1361 करोड़ की है।
 

Image credits: Twitter
Hindi

3. हरियाणा के कुरूक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल

चौथे सबसे ज्यादा संपत्ति घोषित करने वाले उम्मीदवार नवीन जिंदल हैं। हरियाणा के कुरूक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जिंदल ने कुल 1241 करोड़ की संपत्ति घोषित की है।

 

Image credits: Twitter
Hindi

5. मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नकुल नाथ

पांचवें स्थान पर कांग्रेस के नकुल नाथ हैं। मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से चुनाव लड़ने वाले नकुल ने अपने हलफनामे में 716 करोड़ की दौलत बताई है।

 

Image credits: Twitter
Hindi

तीन प्रत्याशियों के पास 100 रुपए से कम की संपत्ति

रोहतक सीट से प्रत्याशी M रणधीर सिंह के पास 2, आंध्र प्रदेश की बापटला (SC) से कैंडिडेट कट्टाआनंदबाबू ने 7 व बारामुला सीट से कैंडिडेट मो. सुल्तान गनई के पास 67 रुपये की संपत्ति है।

Image credits: Twitter

Loksabha Elections 2024: कितने लोगों ने लड़ा चुनाव- कितनी हैं महिलाएं?

आप जो दूध पी रहे हैं, वो मिलावटी तो नहीं ? इन 4 तरीकों से करें चेक

World Milk Day 2024: अपनाएं ये 6 आसान तरीके, कभी नहीं फटेगा दूध

इस चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए फॉलों करे ये 5 स्टेप-रहेंगे सेफ