बीजेपी सरकार के तीसरी बार सत्ता में आने से पहले NHAI ने टोल टैक्स 3% से 5% की बढ़ा दिया है। क्या आप जानते हैं कि देश में कितने टोल टैक्स बैरियर हैं?
NHAI के अधिकारियों के अनुसार टोल टैक्स 01 अप्रैल 2024 से ही बढ़ना था लेकिन लोकसभा चुनाव शुरू होने की वजह से इसे 02 जून 2024 तक लिए स्थगित कर दिया गया था।
03 जून 2024 से देश के सभी नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर टैक्स लिस्ट चस्पा कर दी गई। रेट लिस्ट के मुताबिक टोल टैक्स 3 से 5 परसेंट तक बढ़ा है।
NHAI अधिकारियों का कहना है कि टोल टैक्स हर साल 01 अप्रैल को बढ़ाया जाता है, जिसकी वजह रोड की बढ़ती लागत और ईंधनों की बढ़ती कीमतों को पूरा करना है।
IRB इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स और अशोक बिल्डकॉन लिमिटेड जैसे हाई ऑपरेटरों को टोल टैक्स बढ़ने से फायदा होगा, जबकि अन्य लोगों की जेब पर इसका सीधा असर पड़ेगा।
भारत ने पिछले एक दशक में नेशनल हाईवे के विस्तार के लिए अरबों डॉलर इन्वेस्ट किया है, जिनकी कुल लंबाई लगभग 146,000 किमी. है, जो दूसरा सबसे बड़ा वैश्विक सड़क नेटवर्क है।
वर्तमान समय में NHAI अधिकारियों ने बताया कि इस समय पूरे देश में कुल 1100 टोल प्लाजा हैं, जहां पर आज से 3 से 5 परसेंट तक टैक्स बढ़ गया है।
रोड ट्रैफिक में वृद्धि के साथ-साथ टोल प्लाजा और फीस में वृद्धि से 2018/19 में 252 बिलियन से 2022/23 वित्तीय वर्ष में टोल संग्रह बढ़कर 540 बिलियन रुपये ($6.5 बिलियन) से अधिक हो गया।