भारत पर परमाणु हमला...किसने दी धमकी और क्यों छिड़ा नया विवाद?
utility-news Aug 23 2024
Author: Rajkumar Upadhyaya Image Credits:x
Hindi
ब्रिटिश यूट्यूबर माइल्स रूटलेज के पोस्ट पर बवाल
ब्रिटिश यूट्यूबर माइल्स रूटलेज के सोशल मीडिया पर भारत का मजाक बनाते हुए किए गए पोस्ट पर बवाल मच गया है। यूजर्स सोशल मीडिया पर उनकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं।
Image credits: x
Hindi
न्यूक्लियर हमले की धमकी
माइल्स रूटलेज ने 'एक्स' पर किए गए पोस्ट में कहा है कि ब्रिटेन का पीएम बनने पर...छोटे—छोटे उल्लंघन पर पूरे देश पर परमाणु हमला कर दूंगा। भारत को भी परमाणु हमले की धमकी दे डाली।
Image credits: x
Hindi
धमकी पर खेद जताने के बजाए अभद्र भाषा का यूज
माइल्स का सोशल मीडिया पर जबरदस्त विरोध हो रहा है। पर वह अपनी टिप्पणी पर खेद जताने के बजाए सवाल करने वालों के लिए अभद्र भाषा का यूज कर रहे हैं।
Image credits: x
Hindi
कौन हैं माइल्स रूटलेज?
यूट्यूबर माइल्स रूटलेज का सोशल मीडिया पर लॉर्ड माइल्स के नाम से एकाउंट है। 2021 में तालिबान के कब्जे के दौरान अफगानिस्तान में फंसा था। उस समय यह चर्चा में आया।
Image credits: x
Hindi
चर्चा में बने रहने के लिए कर चुका है नस्लवादी टिप्पणी
रूटलेज ने चर्चा में बने रहने के लिए इसी साल भारत और अफ्रीका को निशाना बनाकर नस्लवादी टिप्पणियां की थी। वह चर्चा में बने रहने का तरीका ढूंढ़ लेता है।
Image credits: x
Hindi
8 महीने तक तालिबान की हिरासत में भी
रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 में रूटलेज ने अफगानिस्तान की तीसरी यात्रा की तो तालिबान खुफिया विभाग ने उसे आठ महीने तक हिरासत में रखा था।
Image credits: x
Hindi
भारतीय लहजे का उड़ाया मजाक
माइल्स रूटलेज को एक ट्रोल से धमकी भरे डीएम मिले तो उसने भारतीय लहजे का मजाक उड़ाते हुए लिखा कि, 'भारतीय मुझे खोजने की धमकी देता है, यह उल्टा पड़ता है।'