
लखनऊ। बीती रात बाराबंकी के सूरतगंज इलाके से एक युवक की बारात लखनऊ के चिनहट इलाके में आई। खुशी का माहौल था वर पक्ष हो या वधू पक्ष सब शादी का आनंद ले रहे थे। बारात आई तो आतिशबाजी हुई। नाच गाना ढोल तासे बजे। खाने के बाद पंडित जी ने मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना शुरू किया। मंडप में दूल्हा दुल्हन बस फेरे लेने की तैयारी ही कर रहे थे की दुल्हन की झुकी हुई नजर दूल्हे के हाथ पर पड़ गई। सजी संवरी दुल्हन की त्योरियां चढ़ गई। मंडप में से खड़ी हुई दुल्हन ने दूल्हे को एक नजर देखा और मंडप से वापस चली गई।
दुल्हन ने किया शादी से इनकार
दुल्हन के व्यवहार से हर कोई हैरान हो गया। दोनों पक्षों में कहां सुनी होने लगी। 2 घंटे तक हंगामा चलता रहा दुल्हन से पूछा गया तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया जिसके बाद बाराती भड़क गए और हंगामा शुरू हो गया। दुल्हन से वजह पूछी गई तो दुल्हन ने कहा कि लड़के के दाएं हाथ की तीन उंगलियां टेढ़ी है। उसका रंग काला है। ऐसे लड़के के साथ वह पूरी जिंदगी नहीं गुजार सकती।
मामला पहुंचा थाने
थक हार कर वर और वधू पक्ष के लोग थाने पहुंचे । दुल्हन से थानेदार ने शादी से इनकार की वजह पूछा तो दुल्हन ने साफ तरीके से कह दिया कि दूल्हे की उंगलियां टेढ़ी हैं और रंग सांवला है। इसके साथ पूरा जीवन रहना मेरे लिए संभव नहीं है दुल्हन ने धमकी भी दिया कि अगर किसी ने जबरदस्ती शादी करने का दबाव बनाया तो जहर खाकर जान दे देगी। दुल्हन की धमकी से दूल्हे का परिवार डर गया।
दूल्हे ने दिया सफाई
दूल्हे ने बताया की शादी 3 महीने पहले तय हुई थी दुल्हन उससे कई बार मिल भी चुकी है। दुल्हन यह भी बताया की 2 महीने पहले उसका एक्सीडेंट हुआ था जिसमें हाथ की तीन उंगलियां टेढ़ी हो गई थी जिसका इलाज चल रहा है। लड़की को दिक्कत थी तो पहले ही बता देती, हमारा इतना पैसा न खर्च होता।
ये भी पढ़ें
कभी जा रहे थे सुसाइड करने, आज नए स्टार्टअप पे रहता है लोगों का जमावड़ा ...
MyNation Hindi का Beyond News सेक्शन उन पाठकों के लिए है जो सिर्फ ब्रेकिंग नहीं, बल्कि खबरों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यहां आपको गहन विश्लेषण, विशेष रिपोर्ट्स, ग्राउंड रिपोर्ट, इन्वेस्टिगेशन और एक्सपर्ट व्यू मिलेगा—ताकि आप हर मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से समझ सकें।