लव, सेक्स और मर्डर, गोवा के 'दुपट्टा किलर' की खौफनाक कहानी

Anshika Tiwari |  
Published : Aug 14, 2023, 10:55 AM ISTUpdated : Aug 14, 2023, 10:58 AM IST
लव, सेक्स और मर्डर, गोवा के 'दुपट्टा किलर' की खौफनाक कहानी

सार

गोवा आज लोगों की फेवरेट विकेशन डेस्टीनेशन बना हुआ है, कुछ सालों पहले वहां डर का साया था, औरते घर से निकलने से पहले घबरा जाती थीं। ये दहशत थी एक सीरियल किलर की। जो ऐसी लड़कियों की तलाश करता था, जिनके पास दुपट्टा या फिर स्टोल हो और फिर उसी दुपट्टे से उन लड़कियों की गला दबाकर जान ले लेता था।      


वायरल डेस्क। गोवा यानी बीच और मौज-मस्ती का डेस्टीनेशन, समंदर का किनारा और खुले आसमान का सहारा लेकिन जो गोवा आज लोगों की फेवरेट विकेशन डेस्टीनेशन बना हुआ है, कुछ सालों पहले वहां डर का साया था, औरते घर से निकलने से पहले घबरा जाती थीं। ये दहशत थी एक सीरियल किलर की। जो खूबसूरत लड़कियों को प्यार में फंसाकर अपना शिकार बनाता था। 19 से 25 साल की लड़कियां इस साइको किलर की टारगेट होती थीं। ये ऐसी लड़कियों की तलाश करता था, जिनके पास दुपट्टा या फिर स्टोर हो और फिर उसी दुपट्टे से उन लड़कियों की गला दबाकर जान ले लेता था। 

शरीर में सिरहन पैदा करने वाली ये कहानी है महानंद नाइक की, जिसे दुपट्टा किलर के नाम से जाना जाता है। 16 लड़कियों को नाइक ने अपनी सनक के चलते एक-एक कर मौत के घाट उतार दिया। साल 1994 से लेकर 2009 तक ये लड़कियों का हवस का शिकार बनाता रहा और उनका मर्डर करता रहा। महानंद नाइक शादी-शुदा था। एक चार साल की बेटी भी थी। सबसे पहले उनसे अपनी बीवी की दोस्त को निशाना बनाया। 

बेहद खूंखार था मर्डर करने का तरीका

नाइक के क्राइम का तरीका बिल्कुल अलग था। वह पहले लड़कियों से दोस्ती करता, उन्हें प्यार के जाल में फंसाकर शादी का झांसा देता। इतना ही नहीं शादी का दिन भी तय कर लेता था। शादी के लिए राजी लड़की को वह एक जगह पर बुलाता। खास बात ये थी कि वह लड़कियों से सोने के गहने पहनकर आने को कहता। जब लड़की इसके पास आती तो ये पहले लड़की का रेप करता और फिर उसकी साड़ी,दुपट्टे या स्टोल से गला दबाकर हत्या कर देता। करीब 14 साल तक नाइक ऐसे ही लड़कियों को शिकार बनाता रहा और पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाई। 

2009 में हुआ ये दुपट्टा किलर गिरफ्तार

गोवा के तारावेलम गांव का रहने वाला महानंद नाइक का गांव के लोगों से ज्यादा मिलना-जुलना नहीं था। वह लोगों से भी ज्यादा बात नहीं करता। उसकी पत्नी नौकरी करती थी और नाइक बच्ची की देखभाल। साल 2009 में एक महिला के कत्ल के आरोप में पुलिस नाइक के गांव पहुंची हर कोई हैरान था कि, सबके मन में एक ही सवाल आखिर नाइक ने किया क्या है ? 

गोवा की 16 लड़कियों का हत्यारा था नाइक

पुलिस महानंद को अरेस्ट करने पहुंची तो गांववालों के होश उड़ गए। अचानक छोटा से गांव अखबारों और टीवी चैनलों की सुर्खियों में था और वजह बेहद खराब थाी। लोग इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे थे कि उनके गांव का एक शख्स 16 महिलाओं का हत्यारा है। खैर गिरफ्तारी के बाद महानंद नाइक ने अपने जुर्म कबूल किए। उसने कबूल किया की वह पहले लड़कियों को प्यार का झासा देता, शादी के नाम पर उनके घर से सोना के गहने मंगवाता और फिर रेप के बाद हत्या कर देता। नाइक पर तीन लड़कियों की हत्या के दोष साबित हुए और इसके लिए उसे उम्रकैद की सजा मिली। 

21 दिन के लिए बाहर आया था सीरियल किलर

गोवा का ये खौफनाक सीरियल किलर जेल में बंद है। हालांकि जून में इसे 21  दिन की जेल से छुट्टी दी गई थी। ये पहला ऐसा मामला है जब किसी सीरियल किलर को कोर्ट ने इस तरह की छुट्टी दी हो। कई लोगों ने इसका विरोध किया। लोगों का डर था, लड़कियों को मारने वाला ये सीरियल किलर अगर खुली हवा में घुमेगा तो किसी को भी खतरा हो सकता है। हालांकि छु्ट्टियां खत्म होने पर नाइक वापस से जेल जा चुका है और सलाखों के पीछे है। 


 

PREV

Recommended Stories

Eid 2024: चांद जैसी खूबसूरत हैं दुनिया की ये 6 मस्जिदें
इन जगहों पर मंडराती है मौत ! गर्मी में तापमान 50 डिग्री के पार