
वायरल डेस्क। दुनिया में ऐसी कई जगह हैं जहां की खूबसूरती और रहस्य पर्यटकों को अपनी ओर खींच लाती हैं। जिसके कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। एक बार फिर ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जहां कुदरत की सुंदरता ने हर किसी को सोचने को मजबूर कर दिया। ये वीडियो आईसलैंड की शानदार घाटी हौकाडालुर वैली का बताया जा रहा है। इस घाटी में 45 ज्यादा से प्राकृतिक तौर पर सिंकहॉल बने हुए हैं। जिनमें से हर 5-10 में फव्वारे निकलते हैं। ये इतने ज्यादा शक्तिशाली होते हैं कि 70 मीटर की ऊंचाई तक जाते हैं। कुदरत का ये नजारा देख आप भी हैरान रह जाएंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल हो रहे वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर @RhodesToRuin के यूजर ने शेयर किया है। जहां आप साफतौर पर सिंकहॉल से फव्वारे को निकलते देख सकते हैं। ये फव्वार कई मीटर तक ऊपर उठाता है। खुले आसमान और पहाड़ियों के बीच स्थित ये अद्भुत दृश्य देखने के लिए लाखों सैलानी हर आते हैं। आप पहले 13 सेकंड के इस वीडियो को देखिए-
आइसलैंड की राजधानी से 100 KM दूर
आइसलैंड की राजधानी रेक्जाविक (Reykjavík) से ये घाटी 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। प्राकृतिक सुंदरता के कारण इसे निहारने लाखों पर्यटक आते हैं। ये जगह गर्म झरनों,नेचुरल गीजर्स और मिट्टी के बर्तन के लिए फेसम है। यहां के स्थानीय लोग इस जगह को प्राकृतिक गीजर भी कहते हैं। क्योंकि हर समय यहां गर्म पानी और भाप निकलती हैं। यही बात टूरिस्ट को खींच लाती है।
ये भी पढ़ें- गर्भ निरोधक गोलियां लेने से 16 वर्षीय लड़की की मौत, डॉक्टर भी हुए हैरान
MyNation Hindi का Beyond News सेक्शन उन पाठकों के लिए है जो सिर्फ ब्रेकिंग नहीं, बल्कि खबरों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यहां आपको गहन विश्लेषण, विशेष रिपोर्ट्स, ग्राउंड रिपोर्ट, इन्वेस्टिगेशन और एक्सपर्ट व्यू मिलेगा—ताकि आप हर मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से समझ सकें।