
वायरल डेस्क। आपने कभी न कभी फ्लाइट में सफर तो किया होगा,आसमान का अद्भुत नजारा और एसी की ठंडी हवा। अगर हम आपसे कहें आपको फ्लाइट में बादलों के रंगीन नजारें तो दिखाई देंगे लेकिन एसी की हवा नहीं मिलेगी, बिना एसी के फ्लाइट में सफर करना बुरे सपने से कम नहीं। ऐसा ही कुछ ही इंडिगो एयरलाइन की प्लाइट में। जहां लोगों को बिन एसी सफर करना पड़ा और लोग टिकट, ब्रोशर से पंखा करते नजर आए। फ्लाइट में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग भी मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फ्लाइट का एसी काम नहीं कर रहा था, जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
बिना एसी के टेकऑफ कर गई फ्लाइट
दरअसल, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडर यानी एक्स पर एक वीडियो साझा किया है। और उन्होंने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ से जयपुर की यात्रा के दौरान उनका इंडिगो क फ्लाइट में सबसे खराब अनुभव रहा। सिंह ने कहा कि फ्लाइट में एसी काम नहीं कर रहे थे। उन्होंने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से एयरलाइन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने आगे लिखा कि हमें चिलचिलाती गर्मी में लाइन में लगकर इंतजार करना पडा जैसे फ्लाइट में दाखिल हुए पता लगा एसी काम नहीं कर रहे थे और फ्लाइट बिना एसी के टेकऑफ कर गई। उड़ान भरने से लेकर लैडिंग तक एसी बंद थे और पूरी यात्रा के दौरान यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ीं। आप भी देखिए वीडियो-
पसीना पोंछने के लिए टिशू बांटती दिखी एयरहोस्टेस
वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा सकता है कि लोगों का हाल गर्मी से बेहाल है। किसी तरह वह खुद को थोड़ी सी हवा देने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं इन हालातों में एयर होस्टेस यात्रियों को पसीना पोछने के लिए टिशू पेपर बांटते दिख रही है। वीडियो में देखा जा सकता है, महिलाओं और बच्चे किस तरह बेचैन हैं। बहरहाल सोशल मीडिया पर इंडिगो की इस हरकत पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। यूजर्स का कहना है, ये किसी जोखिम कम नहीं। ऐसे में किसी का भी दम घुट सकता है।
ये भी देखिए- इंडिगो से सफर कर रहे थे कारगिल वॉर के हीरो, लोगों ने किया सलूट
MyNation Hindi का Beyond News सेक्शन उन पाठकों के लिए है जो सिर्फ ब्रेकिंग नहीं, बल्कि खबरों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यहां आपको गहन विश्लेषण, विशेष रिपोर्ट्स, ग्राउंड रिपोर्ट, इन्वेस्टिगेशन और एक्सपर्ट व्यू मिलेगा—ताकि आप हर मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से समझ सकें।