mynation_hindi

Instagram Live Horror: पूर्व पत्नी सहित दो अन्य की हत्या के बाद खुद की भी ले ली जान, लाइव हुआ यह मर्डर

Published : Aug 12, 2023, 05:18 PM IST
Instagram Live Horror: पूर्व पत्नी सहित दो अन्य की हत्या के बाद खुद की भी ले ली जान, लाइव हुआ यह मर्डर

सार

बोस्निया में इंस्टाग्राम पर लाइव मर्डर का मामला सामने आया है। वहां एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी सहित दो अन्य लोगों को बर्बर तरीके से मार डाला। इसके बाद खुद की भी जान ले ली।  

Instagram Live Horror. बोस्निया में एक आदमी ने अपनी पूर्व पत्नी और दो अन्य व्यक्तियों की बर्बर तरीके से हत्या कर दी है। यह चौंका देने वाला मामला जिसने भी देखा वह दहशत में आ गया। हत्या करने वाले व्यक्ति ने पहले पत्नी पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की फिर पिस्तौल लेकर ग्रेडकैक की सड़कों पर उतर गया। वहां भी उसने दो व्यक्तियों को निशाना बनाकर मार डाला। इस घटनाक्रम के बाद पूरे इलाके में बड़े पैमान पर दहशत फैल गई।

इंस्टाग्राम पर लाइव चली यह घटना
बोस्निया में एक व्यक्ति ने कई दर्दनाक हत्याओं को अंजाम दिया जिससे पूरा देश सदमे में आ गया है। कहा जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर दिल दहला देने वाली घटना का लाइव देखा गया। उस व्यक्ति ने पहले अपनी पूर्व प्रेमिका को गोली मारी और बाद में लोगों से बचते हुए दो और लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस दुखद घटना के बाद उसने अपनी जान भी ले ली। यह घटना बोस्निया की मीडिया और प्रशासनिक स्तर पर भी काफी सुर्खियों में आ गया। इस घटना के बाद पूरे देश के लोग बुरी तरह से सदमे में आ गए हैं। जहां देखो, वहीं इस घटना की चर्चा की जा रही है। बोस्निया के नेताओं ने भी इस जघन्य हत्याकांड पर दुख व्यक्ति किया है। 

कैसा देश है बोस्निया 
बोस्निया अभी भी 1990 के दशक के विनाशकारी युद्ध के आघात से उबर रहा है। इस देश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा चिंताजनक मुद्दा बना हुआ है। वहीं पूर्व पत्नी की लाइव-स्ट्रीम हत्या ने बाल्कन देश को सदमे में डाल दिया है। परेशान करने वाली घटना के बाद बोस्नियाई महासंघ के प्रधानमंत्री नर्मिन निकसिक ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कोई भी शब्द इस स्थिति की गंभीरता को नहीं बता सकता। अपराधी ने अंततः अपनी जान ले ली लेकिन निर्दोष लोगों के लिए दर्दनाक क्षति हुई है। यह घटना क्यों हुई, इसका कोई सटीक कारण अभी तक सामने नहीं आया है। यह जरूर है कि हमलावर ने सुबह ही इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके हत्या की चेतावनी दी थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बंदूक से महिला के सिर में गोली मार रहा है। यह वीडियो इंस्टाग्राम से हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें

बेंगलुरू के चायवाले ने गोवा कसिनो में जीता 10 लाख का जैकपॉट, 4 दिन बाद कैसे गंवा बैठा 15 लाख रु

PREV

Recommended Stories

Eid 2024: चांद जैसी खूबसूरत हैं दुनिया की ये 6 मस्जिदें
Eid 2024: चांद जैसी खूबसूरत हैं दुनिया की ये 6 मस्जिदें
इन जगहों पर मंडराती है मौत ! गर्मी में तापमान 50 डिग्री के पार