
आगरा। SPJIMR से चार्टर्ड अकाउंटेंसी और एमबीए करने वाली आगरा की मृदु गोयल शुरु से ही फूड सेक्टर में कुछ करना चाहती थीं। जब भी आगरा से जाती थीं तो अपने साथ पेठा लेकर जाती थीं। उनके दोस्तों के बीच इसकी खूब डिमांड थी। हाथों-हाथ पेठे खत्म भी हो जाते थे। आलम यह था कि उनके दोस्त उनसे हर बार पेठे की डिमांड करते थे और वह भी आगरा के पेठा की।
कई वैरायटी का पेठा देता है बंसीवाला
साल 2020 में मृदु गोयल ने बंसीवाला की शुरुआत कर कुछ लोगों को क्लासिक पेठा, अंगूरी पेठा पेश की। धीरे धीरे उनकी वैरायटी बढ़ाई। अब क्लासिक पेठा और अंगूरी पेठा के साथ पानचॉकलेट और रास्पबेरी पेठा भी लोगों को उपलब्ध करा रही हैं। उनका सारा बिजनेस वेबसाइट के माध्यम से होता है। आनलाइन शॉपिंग कर लोग पेठे का आर्डर करते हैं। उनके प्रॉडक्ट को ई कॉमर्स वेबसाइट बिग बास्केट, जियो मार्ट और अमेजन पर भी उपलब्ध हैं।
प्रिजर्वेटिव रहित है बंसीवाला का पेठा
खास बात यह है कि बंसीवाला आगरा के पेठा के लिए पहला ऐसा ब्रांड है, जिसे कस्टमर सीधे आनलाइन आर्डर कर सकते हैं। इसमें किसी प्रिजर्वेटिव का भी इस्तेमाल नहीं होता है, उसके बिना पेठे की शेल्फ लाइफ भी 12 महीने तक की है। इसकी वजह से लोग बंसीवाला के पेठा की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।
6 महीने में बिक्री 6 लाख के पार
बंसीवाला एक ई-कॉमर्स स्टार्टअप है। अगस्त 2020 में शुरु होने के बाद सिर्फ 6 महीनों में ही उनकी बिक्री 6 लाख रुपये से ज्यादा तक बढ़ गई। उन्होंने मिठाइयों की कीमत ज्यादा नहीं रखी है। एक अनुमान के अनुसार, बंसीवाला साल 2023 में 2.2 करोड़ के रिवेन्यू तक पहुंची है। बंसीवाला पेड़ा आगरा का पेठा के अलावा मैसूर पाक और मथुरा का पेड़ा भी लोगों को उपलब्ध करा रहा है।
कौन हैं मृदु गोयल?
मृदु गोयल ने कैडबरी इंडिया ओर यूनिलीवर इंडिया से काम की शुरुआत की थी। राधिका गावड़े उनकी को-फाउंडर हैं। वह न्यूट्रिशन एंड फूड साइंस में स्नातकोत्तर हैं। उनके पास सेल्स सेक्टर का अनुभव है।
MyNation Hindi का Beyond News सेक्शन उन पाठकों के लिए है जो सिर्फ ब्रेकिंग नहीं, बल्कि खबरों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यहां आपको गहन विश्लेषण, विशेष रिपोर्ट्स, ग्राउंड रिपोर्ट, इन्वेस्टिगेशन और एक्सपर्ट व्यू मिलेगा—ताकि आप हर मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से समझ सकें।