
मुंबई। सोशल मीडिया पर अक्सर आप अजब गजब वीडियो देखते हैं । कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें आप एक बार नहीं कई बार देखते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति ट्रेन में स्कार्फ बेच रहा है और लोग उसके बेचने के तरीके को बहुत पसंद कर रहे हैं । चलिए जानते हैं वीडियो के बारे में डिटेल में।
क्या है वीडियो में
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर therailfanz नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक व्यक्ति स्कार्फ टाइप का एक कपड़ा बेच रहा है और उसे 9 तरीके से इस्तेमाल करने का तरीका बता रहा है। इस सेक्स की मार्केटिंग का तरीका यूजर बहुत पसंद कर रहे हैं। वही कैप्शन में बताया गया है कि व्यक्ति का नाम नीलकंठ लाखे और यह वीडियो प्रगति एक्सप्रेस का है। अकाउंट से स्कार्फ बेचने वाले का नंबर भी शेयर किया गया है।
लोगों ने किया तारीफ
अब इस वीडियो पर इंस्टाग्राम यूजर्स इस शख्स की बेइंतहा तारीफ कर रहे हैं एक यूजर ने लिखा यह आदमी बहुत मासूम और हार्ड वर्किंग है, वही एक दूसरे यूज़र ने लिखा अप्रोच करने का बेहतरीन तरीका, एक तीसरे यूज़र ने लिखा जिंदगी बहुत टफ है वही एक चौथे व्यक्ति ने लिखा शानदार मार्केटिंग। इस वीडियो पर अब तक 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
ये भी पढ़े
फीमेल ऑटो रिक्शा ड्राइवर को पकड़ा पुलिस वाले ने- अब दोनों को लोगों ने किया सैल्यूट...
MyNation Hindi का Beyond News सेक्शन उन पाठकों के लिए है जो सिर्फ ब्रेकिंग नहीं, बल्कि खबरों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यहां आपको गहन विश्लेषण, विशेष रिपोर्ट्स, ग्राउंड रिपोर्ट, इन्वेस्टिगेशन और एक्सपर्ट व्यू मिलेगा—ताकि आप हर मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से समझ सकें।