
वायरल डेस्क। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जो हमें हैरान कर देते हैं। कई बार तो हम सोचने को मजबूर हो जाते हैं कि आखिर ऐसे कैसे हो सकता है, तो कभी वीडियो देखकर हंसी छूट जाती है। ठेठ बिहारी तो आपने सुनी ही होगी लेकिन क्या कभी किसी विलायती को ठेठ बिहारी बोलेत हुए सना है? अगर नहीं सुना तो अब देख लीजिए।
ठेठ बिहारी में बात करता दिखा अमेरिकन शख्स
दरअसल, इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक अमेरिकन शख्स अपने परिवार के क्वालिटी टाइम बिता रहा है। यहां तो ठीक लगा रहा है सब लेकिन ये पक्का है जैसे ही आप फोन का वेल्यूम बढ़ाएंगे हंसी नहीं रोक पाएंगे। शख्स अपने बेटे से ठेठ बिहारी में भाषा में बात करता है। आप भी देखिए वीडियो। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो Drew Hicks के एकाउंट से शेयर किया गया है।
नेटिजन्स को पसंद आया वीडियो
अमेरिकी शख्स का यूं ठेठ बिहारी बोलने का वीडियो वायरल हो गया। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स को भी वीडियो काफी पसंद आ रहा है। कुछ लोग अमेरिकी शख्स को यूं बिहारी बोलता देख हैरान हो गए। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि कोई विदेश शख्स इतनी अच्छी ठाठ बिहारी बोल सकता है। फिलहाल आपको अमेरिकन शख्स की ठेठ बिहारी कैसी लगी?
ये भी पढ़ें- अमीर होकर भी गरीब है ये करोड़पति महिला, वजह जान हो जाएंगे हैरान
MyNation Hindi का Beyond News सेक्शन उन पाठकों के लिए है जो सिर्फ ब्रेकिंग नहीं, बल्कि खबरों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यहां आपको गहन विश्लेषण, विशेष रिपोर्ट्स, ग्राउंड रिपोर्ट, इन्वेस्टिगेशन और एक्सपर्ट व्यू मिलेगा—ताकि आप हर मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से समझ सकें।