mynation_hindi

गजब ! हाथों में नेलपेंट, गले में चेन, लड़कियों की तरह मेकअप करती है ये छिपकली

Anshika Tiwari |  
Published : Aug 20, 2023, 05:13 PM ISTUpdated : Aug 20, 2023, 05:22 PM IST
गजब ! हाथों में नेलपेंट, गले में चेन, लड़कियों की तरह मेकअप करती है ये छिपकली

सार

हमेशा से कह जाता है मेकअप में लड़कियों से कोई नहीं जीत सकता। उन्हें मेकअप करने का इतना शौक होता है कि वह कुछ भी कर सकती हैं। लेकिन अगर हम आपसे कहें अब महिलाएं नहीं छिपकली भी मेकअप करने लगी हैं तो क्या कहेंगे आप?     

वायरल डेस्क। सोशल मीडिया हो या फिर रियल लाइफ एक बात तो पक्की है कि लड़किया लड़कों से ज्यादा अपनी स्किन का ख्याल रखती हैं और अपनी खूबसूरती को अहमियत देती हैं। आज कल तो सोशल मीडिया पर तैयार होने का जमाना है और दूसरों को भी मेकअप टिप्स देने की हजारों वीडियो आपने अपने फेसबुक-इंस्टाग्राम पर देखें होंगे। जब बात मेकअप की आती है तो हर लड़की सुंदर दिखना चाहती है। कोई खुद से मेकअप करना पसंद करता है तो कई पार्लर जाकर। आपने महिलाओं को तो मेकअप करते देखा होगा लेकिन क्या कभी छिपकली को सजते-सवरते देखा है?अगर नहीं देखा तो अब देख लीजिए। सोशल मीडया पर एक वीडियो वायरल है। जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। 

दुल्हन की तरह तैयार हुई छिपकली 

बता दें, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। जिसमें एक छिपकली ब्यूटी पार्लर में तरह-तरह के मेकअप के साथ तैयार होते दिख रही है। इतना मेकअप तो लड़किया भी नहीं करती। हद तो तब हो गई जब छिपकली के पैरों में नेलपेंट लगी हुई है। इतना ही नहीं छिपकली ने पूरे मेकअप के साथ ज्वैलरी भी पहनी है। उसने गले में सोने की छोटी से चेन भी पहनी हुई है। शायद आपने कभी ऐसी छिपकली देखी हो जिसे दुल्हन की तरह सजना पसंद है। अब खूबसूरती से तैयार की गई छिपकली का वीडियो आप भी देख लीजिए। 

 

लाखों लोग देख चुके हैं वीडियो

इस हैरान कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टग्राम पर kohtshoww नाम के एकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो अभी तक 1.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही वीडियो को 45 हजार लोगों ने लाइक किया है। छिपकली के दुल्हन की तरह तैयार पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी जबरदस्त रिएक्शन दिए हैं। नेटिजन्स का कहना है, इंसान क्या छिपकली को भी सुंदर बनाया जा सकता है। वहीं अन्य ने लिखा कि सारा मेकअप तो कर दिया लेकिन लिपस्टिक रह गई। 

अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- एक शख्स पर छलांग लगाते हुए शेर का ये वीडियो खड़े कर देगा रोंगटे...अंत देखकर आंखों में आ जाएंगे आंसू

 

PREV

Recommended Stories

Eid 2024: चांद जैसी खूबसूरत हैं दुनिया की ये 6 मस्जिदें
Eid 2024: चांद जैसी खूबसूरत हैं दुनिया की ये 6 मस्जिदें
इन जगहों पर मंडराती है मौत ! गर्मी में तापमान 50 डिग्री के पार