यहां पर सजता है दुनिया का सबसे बड़ा दुल्हन बाजार, वर्जिन लड़की की डिमांड

Anshika Tiwari |  
Published : Aug 27, 2023, 01:18 PM IST
यहां पर सजता है दुनिया का सबसे बड़ा दुल्हन बाजार, वर्जिन लड़की की डिमांड

सार

आप कई तरह के बाजार घूमे होंगे। सब्जी मंडी से लेकर आनाज मंडी तक। हर गांव-शहरों में कपड़ों की मार्केट से लेकर मछली मंडी तक होती लेकिन अगर हम आपसे कहे कि क्या आपने दुल्हन मंडी देखी है। 

वायरल डेस्क। आप कई तरह के बाजार घूमे होंगे। सब्जी मंडी से लेकर आनाज मंडी तक। हर गांव-शहरों में कपड़ों की मार्केट से लेकर मछली मंडी तक होती लेकिन अगर हम आपसे कहे कि क्या आपने दुल्हन मंडी देखी है? जहां सरेआम दुल्हनों की बोली लगती है। आप भी कहेंगे भला ऐसे कैसे हो सकता है? क्या महिलाओं को बेचना ह्यूमन ट्रैफिकिंग में नहीं आता ? ये सारे सवाल जायज है लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लोग बाजार में घूमघूम कर बीवी खरीदते हैं और उसे अपने संग ले जाते हैं। खास बात ये है कि इस तरह की बाजार को लीगल माना गया है।

बुल्गारिया में लगता है दुल्हन बाजार
 
दरअसल, बुल्गारिया एक ऐसी जगह है जहां बाजार में दुल्हनों को बेचा जाता है। बुल्गारिया के स्तारा जाोर नाम की जगह पर रोमा समुदाय में दुल्हन की मंडी लगती है। जहां मर्द अपने परिवार संग मनपसंद लड़की को खरीदने आते है। जो लड़की लड़के को सुंदर लगती है वो उसे चुनता है और अपने साथ ले जाने के लिए दाम लगाए जाते हैं। यदि लड़की के घरवाले उस दाम से संतु्ष्ट होते हैं तो बेटी को लड़के वालों के हवाले कर देते है। लड़का लड़की को अपने साथ ले जाता है और पत्नी बनाकर रखता है।  

साल में 4 बार लगता है युवतियों का बाजार

बुल्गारिया में चार बार दुल्हन मार्केट लगता है। इसमें शादी करने की इच्छुक लड़कियों से लेकर परिवार के दबाव में शादी के लिए तैयार लड़कियां सजधज कर आती है। मीडिय रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां लड़के-लड़कियों को आपस में जानने का मौका दिया जाता है। जहां लड़के लड़कियों की खूबसूरत देखती हैं तो लड़कियां लड़के की आय। बुल्गारिया की लड़कियां हमेशा ज्यादा कमाने वाले लड़के की तलाश में रहती हैं। 

इतनी होती है युवतियों की कीमत

यहां पर लड़कियों की कीमत उनकी खूबसूरती और वर्जनिटी के आधार पर लगाई जाती है। ज्यादातर लड़कियों की कीमत 300-400 डॉलर होती है। दुल्हन मार्केट में शामिल होने वाली लड़कियों के लिए जरुरी है कि वे वर्जिन हों। रोमा समुदाय में शादी से पहले लड़कियों का लड़कों से मिलने पर प्रतिबंध होता है। वहीं अगर लड़की वर्जिन है तो परिवारवालों को मोटी रकम मिलती है। बहरहाल बु्ल्गारिया के इस समुदाय की ये प्रथा समाज के मुंह पर तमाचा है कि आज हम कितने आगे बढ़ गए हैं और यहां लोग अभी तक दकियानूसी सोच के साथ जीने को मजबूर हैं। 

ये भी पढ़ें- टिकटॉक से प्यार, जेल में मुलाकात, अब कैदी से शादी रचाएगी ये महिला
 

PREV

Recommended Stories

Eid 2024: चांद जैसी खूबसूरत हैं दुनिया की ये 6 मस्जिदें
इन जगहों पर मंडराती है मौत ! गर्मी में तापमान 50 डिग्री के पार