कॉमेडी किंग अजय देवगन की इन फिल्मों ने की 100 करोड़ की कमाई, एक तो 300 Cr के निकल गई पार

By Bhawana tripathiFirst Published Apr 2, 2024, 8:55 AM IST
Highlights

Ajay Devgn Birthday: अभिनेता अजय देवगन आज 2 अप्रैल को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। अजय देवगन एक ऐसे अभिनेता हैं जिनकी इमेज पहले एक एक्शन जॉनर वाले अभिनेता की थी। फिर अजय देवगन ने कॉमेडी में किस्मत आजमाई। आज अजय देवगन को कॉमेडी और एक्शन जॉनर फिल्मों के फेमस अभिनेता के रूप में जाना जाता है। जानिए उनकी 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली कॉमेडी फिल्मों के बारे में। 

Ajay Devgn Birthday special :एक्टर अजय देवगन ने कॉमेडी फिल्मों में फैंस को खूब गुदगुदाया है। फैंस ने उन्हें कॉमेडी रोल में खूब पसंद किया और फिल्मों की सराहना भी की है। आज हम आपको अजय देवगन के जन्मदिन के अवसर पर कुछ ऐसी कॉमेडी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने 100 करोड़ की कमाई की है। 

'बोल बच्चन' फिल्म

रोहित शेट्टी और अजय देवगन की जोड़ी हिट है। एक्शन फिल्म 'सिंघम' हो या फिर कॉमेडी जॉनर की 'बोल बच्चन' फिल्म, अजय देवगन के रोल को लोगों ने खूब सराहा। फिल्म 'बोल बच्चन' ने 102.94 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया।

सन ऑफ सरदार

अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' में अजय देवगन ने एक्शन के साथ ही कॉमेडी कर दर्शकों को खूब लोटपोट किया। इस फिल्म में अजय देवगन एक सरदार के रोल में नज़र आते हैं जो अपने पुर्वेजों के दुश्मन से लड़ते दिखते है। साथ ही फिल्म में भरपूर कॉमेडी होती है। इस फिल्म ने लाइफटाइम 105.03 करोड़ लाइफ टाइम कलेक्शन किया था।  

गोलमाल अगेन

गोलमान की फ्रेंचाइजी 'गोलमान अगेन' को भी फैंस का भरपूर प्यार मिला। रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन सफल रही और फिल्म ने 100 करोड़ पार कर 205.69 का लाइफटाइम कलेक्शन किया। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 300 करोड़ा से ज्यादा कमाए। 

टोटल धमाल

धमाल सीरीज की सफलता के बाद 'टोटल धमाल' फिल्म भी दर्शकों को खूब पसंद आई। इस फिल्म में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अजय देवग, जावेद जाफरी आदि कलाकारों ने अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस को खूब हंसाया। इस फिल्म का कलेक्शन 154 करोड़ रुपये था। 

दे दे प्यार दे

फिल्म 'दे दे प्यार' दे में अजय देवगन ऐसे शादीशुदा शख्स के रोल में नज़र आते हैं जिसे आधी उम्र की लड़की के साथ प्यार हो जाता है। तब्बू और रकुल प्रीत सिंह फिल्म में अजय देवगन के साथ नज़र आती हैं। फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन 103 करोड़ रुपये था।  
 

ये भी पढ़ें: शादीशुदा Ajay Devgn को हुआ था प्यार, Kajol ने दी घर छोड़ने क .....

click me!