शरीर में नहीं होगी फाइबर की कमी, खाने में तुरंत शामिल करें ये Fiber Foods
Anshika Tiwari |
Published : Jul 24, 2024, 06:30 PM ISTUpdated : Jul 24, 2024, 06:34 PM IST
Fiber Rich Food: फाइबर से भरपूर नाशपाति, स्ट्रॉबेरी, गाजर, एवोकाडो, रसबेरी, हाथी चक, और राजमा जैसी चीजें के बारे में जानें जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी पौष्टिक हैं। जानिए कैसे ये फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
नाशपाती खाने में जितनी स्वादिष्ट होती हैं उतनी ही ज्यादा शरीर के लिए पौष्टिक भी। ये मीठा खाने के साथ फाइबर का भी अच्छा स्त्रोत है। इसमें 3.1 ग्राम फाइबर होता है।
27
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी गर्मियों में मिठाई और फल के तौर पर सभी की फेवरेट होती है। इसमें विटामिन सी, मैंगनीज और विभिन्न एंटीऑक्सीडेंट के साथ 1 कप ताजा स्ट्रॉबेरी में 3 ग्राम फाइबर होता है।
37
गाजर में भी फाइबर
गाजर को ज्यादातर सब्जियों में यूज किया जाता है। इसमें विटामिन K, विटामिन B6, मैग्नीशियम और बीटा कैरोटीन होता ह। इसके अलावा 1 कप कच्ची गाजर में 3.6 ग्राम फाइबर भी होता है।
47
एवोकाडो
एवोकाडो में हेल्दी फैट की मात्रा ज्यादा होती है। साथ ही ये फाइबर का अच्छा स्रोत है। इसमें विटामिन सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन ई-बी व फाइबर भी होता है।
57
रसबेरी
रसबेरी एक पौष्टिक फल है जिसका स्वाद अलग होता है। इसमें फाइबर,विटामिन सी और मैंगनीज होता है। एक कप रसबेरी में 8 ग्राम फाइबर होता है।
67
हाथी चक
हाथी चक पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है। जहां 1 कच्चे हाथी चक में 6.9 ग्राम फाइबर होता है।
77
राजमा
राजमा प्रोटीन, फाइबर,विटामिन का खजाना है। शोध के अनुसार,100 ग्रा उबले राजा में 6.2 ग्राम फाइबर होता है। इसके अलावा ये प्रोटीन, कार्ब्स पोषक तत्व होते हैं।
जीवनशैली (Jeevanshaili) से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और टिप्स MyNation Hindi पर। फैशन, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, यात्रा, रिश्ते, गृह सज्जा और बेहतर जीवन के लिए विशेषज्ञ सलाह। Your guide to a stylish, healthy, and fulfilling life with expert advice.