भोले बाबा से लेकर हिमालय की अद्भुत सुंदरता तक, प्रकृति की गोद में बसा है Nepal

Bhawana tripathi |  
Published : Jul 24, 2024, 02:37 PM ISTUpdated : Jul 24, 2024, 02:41 PM IST

साउथ एशिया में हिमालय की पहाड़ों के बीच स्थित नेपाल वाकई प्राकृतिक खूबसूरती से भरा अद्भुत देश है। प्रकृति की गोद में बसे नेपाल में एक नहीं बल्कि कई स्थानों में घूमा जा सकता है। पवित्र हिंदू मंदिर के साथ ही नेपाल में आप रोमांचक एक्टिविटी भी कर सकते हैं। जानिए नेपाल में कहां घूमने जा सकते हैं।

PREV
14
भोले बाबा से लेकर हिमालय की अद्भुत सुंदरता तक, प्रकृति की गोद में बसा है Nepal
पशुपतिनाथ मंदिर, काठमांडू (Pashupatinath Temple, Kathmandu)

नेपाल जाने का प्लान बना रहे हैं तो पशुपतिनाथ मंदिर जरूर जाएं। भगवान शिव के इस टेंपल में महाशिवरात्रि में भीड़ लगती है। आप यहां पर शाम की आरती के साथ ही आसपास के खूबसूरत नज़ारों का आनंद ले सकते हैं। काठमांडू स्थित मंदिर को 400 ई. पूर्व बनाया गया था। मंदिर में 184 शिवलिंग हैं। इसे हिंदू धर्म का पवित्र स्थल माना जाता है। 

24
शिवपुरी नागार्जुन नेशनल पार्क (Shivapuri Nagarjun National Park)

अगर आप नेपाल में जाकर कुछ रोमांस महसूस करना चाहते हैं तो शिवपुरी नागार्जुन नेशनल पार्क जरूर जाएं। यहां पर आप 1 से 2 रात तक कैंपिंग कर सकते हैं। साथ ही वाइल्ड लाइफ को नजदीक से देखने का मौका मिलेगा। यहां आपको विभिन्न प्रजातियों के मशरूम भी देखने को मिलेंगे। 

34
नेपाल में जरूर जाएं लुम्बिनी (Lumbini)

नेपाल का लुंबिनी भगवान बुद्ध की जन्मभूमि के कारण बहुत प्रसिद्ध है। भगवान बुद्ध के अनुयायी दुनियाभर से लुंबिनी घूमने आते हैं। लुंबिनी को यूनेस्को धरोहर में भी स्थान दिया गया है। अगर आप नेपाल जा रहे हैं तो लुम्बिनी के मठ देखना न भूलें। 

44
दक्षिणकाली मंदिर (Dakshinkali Temple)

काठमांडू से 22 किमी. दूर स्थित दक्षिणकाली मंदिर हिंदुओं का प्रसिद्ध मंदिर है। आप इस स्थान ट्रैकिंग का भी मजा ले सकते हैं। सुबह 6 शाम 9 बजे तक मंदिर खुला रहता है। अगर आप खून देखकर विचलित हो जाते हैं तो मंदिर जाने से बचें। इस स्थान पर पशुओं की बलि दी जाती है।

और पढ़ें: अग्निपरिक्षा जैसा है जयपुर के केदारनाथ मंदिर जाना, Sawan में कर आएं भोलेनाथ के दर्शन

जीवनशैली (Jeevanshaili) से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और टिप्स MyNation Hindi पर। फैशन, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, यात्रा, रिश्ते, गृह सज्जा और बेहतर जीवन के लिए विशेषज्ञ सलाह। Your guide to a stylish, healthy, and fulfilling life with expert advice.

Recommended Stories