Independence Day 2024 के लिए चुनें 5 Trendy Suits, खास दिन में दिखेंगी लाजवाब
Bhawana tripathi |
Published : Aug 07, 2024, 04:35 PM ISTUpdated : Aug 07, 2024, 04:37 PM IST
Independence Day 2024 Trendy Suit idea: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खास लुक चाहती हैं तो अभी से ड्रेस सलेक्शन शुरू कर दीजिए। आप डिफरेंट कलर के ट्रेंडी सूट इंडिपेंडेंस डे में पहन सकती हैं। जानते हैं ऐसे ही लेटेस्ट सूट आइडिया के बारे में।
15 अगस्त को खास बनाने के लिए आप अभी से शॉपिंग शुरू कर सकती हैं। तीन रंगों के कॉम्बिनेशन सूट पहनने के बजाय आप तिरंगे के रंग के सूट वियर करें। यहां हम आपको कुछ सूट के लेटेस्ट डिजाइंस के बारे में बता रहे हैं।
26
इंडिपेंडेंस डे में अनारकली सूट
इंडिपेंडेंस डे में आप ऑरेंज कलर के सिल्वर गोटा पट्टी वाले खूबसूरत अनारकली सूट वियर कर सकती हैं। आपको हैवी ए्म्ब्रॉयडरी से लेकर लाइट सीक्वेन वर्क वाले सूट भी मिल जाएंगे। ऐसे अनारकली सूट 2000 के अंदर ऑनलाइन खरीदें। आप चाहे तो अनारकली की बजाय स्ट्रेट् लॉन्ग सूट भी ले सकती हैं।
36
व्हाइट शॉर्ट शूट
इंडिपेंडेंस डे में सारा अली खान की तरह व्हाइट लेस वाले सूट के साथ पैंट या फिर सलवार भी कैरी की जा सकती है। सूट में कुर्ते के बॉटम और स्लीव्स में लेस वर्क दिया गया है। ऐसे सूट देखने में काफी ट्रेंडी लगते हैं।
46
बोननेकलाइन प्लेन ग्रीन सूट
गोल्डन गोटापट्टी से सजे प्लेन सिल्क सूट को भी आप लाइट ज्वेलरी संग पेयर कर सकती हैं। प्लेन ग्रीन सूट में बोटनेक काफी ट्रेंडी लगते हैं। आप चाहे तो साथ में ग्रीन पर्ल वाली गोल्डन झुमकी पहन भी इंडिपेंडेंस डे में गॉर्जियस लगेगी।
56
प्लेन व्हाइट सिल्क सूट
थ्री लेयर गोटापट्टी लगे दुपट्टे संग व्हाइट कलर का सूट आपके लिए बेस्ट चॉइज हो सकता है। आपको मार्केट में आसानी से प्लेन व्हाइट कुर्ते मिल जाएंगे। आप चाहे तो प्लेन व्हाइट दुपट्टे में गोल्डन गोटापट्टी लगवा सकती है। साथ में गोल्डन या ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी संग लुक को पूरा करें।
66
कॉन्ट्रास्ट कलर भी कर सकती हैं ट्राई
अगर आपकी वॉर्डरोब में ग्रीन के साथ दूसरे रंग का कॉम्बिनेशन मौजूद है तो आपको इग्नोर करने की जरूरत नहीं। आप इंडिपेंडेंट डे में कॉन्ट्रास्ट कलर ट्राई करके लाजवाब लगेंगी।