Published : Aug 06, 2024, 04:21 PM ISTUpdated : Aug 06, 2024, 05:01 PM IST
Hariyali Teej 2024 Mehendi Design: 7 अगस्त को हरियाली तीज का त्यौहार मनाया जाएगा। खूबसूरत साड़ी संग अपने हाथों को सजाने के लिए आप मेहंदी की यूनीक डिजाइंस लगा सकती हैं।
हरियाली तीज में भगवान शिव और पार्वती की पूजा की जाती है और निर्जला व्रत किया जाता है। आप इस दिन को खास बनाने के लिए अपने हाथों में शिव-पार्वती के डिजाइन वाले मेहंदी लगा सकती हैं। ऐसी डिजाइन बनाने के लिए आपके हाथों में पहले पेन से ड्रॉ करना पड़ेगा। इसके बाद ही आप आसानी से ऐसी मेहंदी लगा पाएंगी। अगर आपको मेहंदी नहीं लगाना आती है तो आप किसी एक्सपर्ट से शिव-पार्वती मेहंदी डिजाइन लगवा सकती हैं।
24
सर्कल बैक मेहंदी डिजाइन
अगर आप सर्किल मेहंदी डिजाइन लगा लेती है तो लड़ी वाली डिजाइन लगा सकती हैं। बैक हैंड में लड़ी वाले डिजाइन बेहद खूबसूरत लगते हैं। सर्कल मेहंदी डिजाइन बनाना आसान भी होता है और ऐसी मेहंदी से हाथ भरे लगते हैं।
34
सावन झूला मेहंदी डिजाइन
तीज और सावन के महीने में महिलाएं झूला झूलती हैं। आप यूनिक मेहंदी डिजाइन में झूले वाला डिजाइन भी पसंद कर सकती हैं। ऐसे डिजाइन बनाने कठिन होते हैं लेकिन आप एक्सपर्ट से यूनीक मेहंदी डिजाइन बनवा सकती है।
44
फुल हैंड सिंपल मेहंदी डिजाइन
सुहागिनों के लिए तीज का त्योहार बड़ा माना जाता है। इस दिन को खास बनाने के लिए आप बेहतर होगा कि एक्सपर्ट से भरे हुए हाथ की मेहंदी लगवाएं। आप बेल और फूलों से हाफ हाथ की मेहंदी लगवा सकती हैं। ऐसी मेहंदी आपके तीज लुक में चार चांद लगा देगी।
जीवनशैली (Jeevanshaili) से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और टिप्स MyNation Hindi पर। फैशन, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, यात्रा, रिश्ते, गृह सज्जा और बेहतर जीवन के लिए विशेषज्ञ सलाह। Your guide to a stylish, healthy, and fulfilling life with expert advice.