Sawan 2024: सावन में घूम आएं त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग,जहां की ये बात कर देगी हैरान

First Published Jul 18, 2024, 3:34 PM IST

Trimbakeshwar Jyotirlinga Sawan 2024: सावन का महीना शुरू हो वाला है। ऐसे में ज्यादातर लोग भगवान शिव की पूजा करने मंदिर और ज्योतिर्लिंग जाते हैं। अगर आप भी इस बार फेमस शिव मंदिर जाने की सोच रहे हैं तो त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग जा सकते हैं। 

1) 22 जुलाई से सावन की शुरुआत (Sawan 2024 kab se shuru hai)

सावन 2024 (Sawan 2024) का महीना 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। भगवान शिव को समर्पित इस महीने में महादेव को प्रसन्न करने के लिए भक्त खास पूजा अर्चना के साथ जलाभिषेक करते हैं। वहीं भक्त शिव मंदिर भी जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी बाबा के दर्शन करना चाहते हैं महाराष्ट्र के नासिक में स्थित त्रयम्बकेश्वर  ज्योतिर्लिंग जा सकते हैं। 

2) सावन में करें ज्योतिर्लिंग की दर्शन (trimbakeshwar jyotirlinga temple)

नासिक से 28 किलोमीटर दूर त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग काफी भव्य है। जिसका निर्माण 1740-60 के बीच पेशवा बालाजी बाजीराव-3 ने कराया था। बताया जाता है इस दिनों को मंदिर को बनाने में 10-15 सालों का समय लगा था,इसके लिए पेशवा जी ने भारीभरम रकम भी खर्च की थी। 

3) त्रयम्बकेश्वर मंदिर की कहानी (Story of trimbakeshwar jyotirlinga temple)

त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग को लेकर कहा जाता है, ये मंदिर ऋषियों का स्थान हुआ करते थे लेकिन कई ऋषि गौतम ऋषि से नफरत करते थे और हर वक्त उनका बुरा करने की सोचते थे। एक बार तो बात इतनी बढ़ गई है कि सभी ने मिलकर गौतम ऋषि पर गौ हत्या का आरोप लगा दिया,इस आरोप से गौतम ऋषि इतने आहत हुए कि उन्होंने खुद देवी गंगा से यहां आने और उनके ऊपर लगे पाप को मिटाने का आग्रह किया। वह यही पर शिवलिंग की स्थापना कर पूजा-अर्चना कर लगे। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर माता पार्वती के साथ शिव जी ने दर्शन दिए वरदान दिया है कि अगर यहां शिव जी रहेंगे तो वह अभी उसी स्थान पर रहेंगी जहां उनके आराध्य हैं। जिसके बाद शिवजी त्रयम्बकेश्वर  ज्योतिर्लिंग के रूप में विराजमान है। 
 

4) त्रयम्बकेश्वर मंदिर की टाइमिंग (trimbakeshwar temple timings)

वैसे तो त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने दूर-दूर से भक्त आते हैं। यहां हर महीने भक्तों का तांता लग रा है, लेकिन आप अगर मंदिर की खूबसूरती को निहारना चाहते हैं तो सावन का समय सबसे अच्छा है। यहां पर दर्शन की टाइमिंग सुबह 5 बजे से शाम के 8 बजे तक हैं। वहीं अगर भगवान शिव के मुकुट दर्शन करना चाहते हैं तो संध्या में 4-6 के बीच जा सकते हैं। 
 

4) कैसे पहुंचे त्रयम्बकेश्वर मंदिर (how to reach trimbakeshwar temple nashik)

नासिक एयरपोर्ट से त्रयम्बकेश्वर मंदिर की दूरी 55 किलोमीटर है। वहीं आप मुंबई-पुणे दिल्ली समेत कई शहरों से सीधा ट्रेन पकड़कर यहां आ सकते हैं। नासिक से लोकर बसे भी त्रयम्बकेश्वर मंदिर जाती हैं। वहीं अगर मंदिर दर्शन के लिए जा रहे हैं तो आसपास स्थित अंजनेरी हिल्स, पांडन केव,पंचवटी जैसी जगहें भी घूम सकते हैं। 

ये भी पढ़ें-Shiv Mandir Sawan 2024: हर रोज शिवलिंग को स्पर्श करने आते हजारों सांप ! बेहद खास है महादेव का ये मंदिर

Sawan 2024: सावन के महीने में बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, घूम आएं ये 5 चमत्कारी शिव मंदिर

click me!