mynation_hindi

आपकी उम्र के अनुसार सही नींद का फॉर्मूला क्‍या, कब उठना है बेहतर, जानें क्‍या कहती है NIH की रिसर्च

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Aug 29, 2024, 02:09 PM ISTUpdated : Aug 29, 2024, 02:11 PM IST
आपकी उम्र के अनुसार सही नींद का फॉर्मूला क्‍या, कब उठना है बेहतर, जानें क्‍या कहती है NIH की रिसर्च

सार

स्वस्थ जीवन के लिए सही नींद का महत्व समझें। जानें विभिन्न उम्र के लोगों के लिए सोने और उठने का सही समय क्या होना चाहिए। इससे ना केवल आपकी ऊर्जा बढ़ेगी, बल्कि गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचा जा सकेगा।

नयी दिल्ली: नींद का महत्व स्वास्थ्य के लिए किसी भी अन्य चीज़ की तरह ही महत्वपूर्ण है। जैसे शरीर को भोजन और पानी की जरूरत होती है, वैसे ही रात की अच्छी नींद भी हमारे लिए जरूरी है। अगर हम पर्याप्त नींद नहीं लेंगे, तो न केवल हम दिनभर थकावट का सामना करेंगे, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। विभिन्न उम्र के लोगों के लिए नींद की ज़रूरत भी अलग-अलग होती है। आइए जानते हैं उम्र के हिसाब से सोने और उठने का सही समय क्या होना चाहिए?

किस उम्र में कितनी नींद जरूरी?

  • 3 महीने तक के चाइल्ड को डेली 14 से 17 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है। यह उनकी शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत जरूरी है।
  • 4 से 11 महीने के बच्चे को प्रतिदिन 12 से 15 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है ताकि वे ठीक से विकसित हो सकें।
  • 1 से 2 साल के बच्चे को रोजाना 11 से 14 घंटे की नींद मिलनी चाहिए।
  • 3 से 5 साल स्कूल जाने वाले बच्चों को 10 से 13 घंटे की नींद की जरूरत होती है ताकि वे दिनभर सक्रिय और स्वस्थ रह सकें।
  • 6 से 12 वर्ष तक के बच्चे को कम से कम 9 से 12 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
  • 13 से 18 वर्ष तक के किशोर के लिए 8 से 10 घंटे की नींद आवश्यक होती है।
  • 18 से 60 वर्ष तक के वयस्क को 7 से 9 घंटे की नींद की जरूरत होती है।
  • 61 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों को भी प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

कब सोना और कब उठना ठीक

रात के 10 बजे तक सो जाना सेहत के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, रात 10 बजे तक सोने से आप हेल्दी रह सकते हैं। सुबह उठने का सही समय सुबह 6 से 8 बजे के बीच माना जाता है। उस समय हमें नेचर का फायदा मिलता है। ताजी हवा और सूर्य की रोशनी भी मिलती है।

कम नींद के नुकसान

नींद की कमी से आपका मूड प्रभावित हो सकता है और लंबे समय में आप गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। 7 से 8 घंटे की नींद से आप अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं और गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। पर्याप्त नींद की कमी से चिड़चिड़ापन, थकावट के अलावा हाइपरटेंशन, शुगर, और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा होता है। 

ये भी पढें-Chhath Puja: मिलेंगी कन्फर्म सीटें! 18 स्पेशल ट्रेनों को मिला एक्सटेंशन, जानें कैसे करें बुकिंग...

PREV

Latest Stories

क्या आप रात में पेशाब करने के लिए कई बार उठते हैं? जानिए इसके 5 प्रमुख कारण और ठीक करने के उपाय
क्या आप रात में पेशाब करने के लिए कई बार उठते हैं? जानिए इसके 5 प्रमुख कारण और ठीक करने के उपाय
स्किन पर ग्लो, स्टाइल में निखार! पुरुषों के लिए बेहद आसान हैं ये 5 स्किनकेयर ट्रिक्स
क्या आप जानते हैं? ये 6 आदतें बिना जिम जाए 30 दिन में आपकी बॉडी से फैट गायब कर सकती हैं!