मलाइका अरोड़ा के पिता ने लास्ट टाइम किसे किया था काॅल? क्या थे आखिरी शब्द, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Sep 12, 2024, 10:12 AM IST
मलाइका अरोड़ा के पिता ने लास्ट टाइम किसे किया था काॅल? क्या थे आखिरी शब्द, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

सार

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का 11 सितंबर को निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे और पुलिस के अनुसार, उन्होंने बांद्रा स्थित अपने घर की बालकनी से कूदकर आत्महत्या की। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें।

मुंबई। बाॅलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का 11 सितंबर को निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे और कथित तौर पर उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। मलाइका ने उनके निधन के बाद एक बयान जारी किया, जिसमें लिखा था कि हमें अपने प्यारे पिता अनिल अरोड़ा के निधन की घोषणा करते हुए बहुत दुख हो रहा है। वह एक सौम्य आत्मा, एक समर्पित दादा, एक प्यारे पति और हमारे सबसे अच्छे दोस्त थे। हमारा परिवार इस नुकसान से गहरे सदमे में है, और हम इस कठिन समय के दौरान मीडिया और शुभचिंतकों से गोपनीयता का अनुरोध करते हैं। 

बांद्रा में बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदकर दी जान
पुलिस के अनुसार अनिल अरोड़ा की मौत बांद्रा में आयशा मैनर बिल्डिंग की छठी मंजिल पर स्थित अपने घर की बालकनी से कूदने के कारण हुई। आईएएनएस की एक रिपोर्ट में इस घटना के बारे में अधिक जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार अनिल अरोड़ा ने बालकनी से कूदने से पहले अपनी दोनों बेटियों मलाइका और अमृता से फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान उन्होंने दोनों बेटियों से कहा था कि अब मैं थक गया हूं।

आखिरी बार अनिल अरोड़ा ने किससे की थी फोन पर बात?
पुलिस ने कहा है कि अनिल अरोड़ा की मौत आत्महत्या से हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका की मां और अनिल की पत्नी जॉयस पॉलीकार्प ने मुंबई पुलिस को बताया कि वह अपने घर में अकेली थीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मोबाइल कॉल डिटेल्स से ये संकेत मिले हैं कि उन्होंने लास्ट टाइम में अमृता अरोड़ा को कॉल किया था। अमृता अपने पिता के बेहद करीब थीं और उनकी काफी पसंदीदा थी। सूत्र ने आगे बताया कि अनिल अरोड़ा अपनी पूर्व पत्नी जॉयस के साथ एक ही मंजिल पर रहते थे और उनकी दिनचर्या  समाचार पत्र लेकर बालकनी में बैठकर पढ़ने से होती थी। भाभा अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। आज उनका अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे सांताक्रूज़ स्थित हिंदू श्मशान घाट पर होगा।

 

ये भी पढ़ें...
मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत: जानें बुजुर्गों के गिरने के 5 बड़े कारण

PREV
जीवनशैली (Jeevanshaili) से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और टिप्स MyNation Hindi पर। फैशन, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, यात्रा, रिश्ते, गृह सज्जा और बेहतर जीवन के लिए विशेषज्ञ सलाह। Your guide to a stylish, healthy, and fulfilling life with expert advice.
Read more Articles on

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?