बिना एक्सरसाइज, डाइट के गायब होगी तोंद की चर्बी, पेट के डॉक्टर ने दिए Weight Loss के 4 Tips

By Bhawana tripathiFirst Published May 7, 2024, 6:48 PM IST
Highlights

Weight Loss Tips: पेट का मटके जैसा फूल जाना शरीर में कई प्रकार की समस्याएं पैदा कर देता है। कैलिफोर्निया के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. पलानीअप्पन मनिकम ने सोशल मीडिया में वीडियो शेयर कर बिना एक्सरसाइज और डाइट के वेट लॉस टिप्स दिए हैं। 

Lose Belly Fat: आपको भले ही सुनने में ये अजीब लगे लेकिन आपको डॉक्टर की बात पर यकीन तो करना पड़ेगा। बिना एक्सरसाइज और डाइट के पेट की चर्बी को कम कर वेट लॉस किया जा सकता है। कैलिफोर्निया के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. पलानीअप्पन मनिकम (Dr. Pal Manickam) ने कुछ टिप्स बताएं हैं जो आपको रोज फॉलो करने चाहिए। कुछ ही समय में आपको शरीर में पॉजिटव इफेक्ट दिखने लगेगा। 

1. पर्याप्त नींद करेगी वेट लॉस में मदद

डॉक्टर पाल कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति रोजाना 8 घंटे की नींद लेता है तो उसे ज्यादा भूख नहीं लगती है। जो लोग कम सोते हैं वो ज्यादा खाते हैं।इस कारण से वजन बढ़ने लगता है। अगर आप रोजाना पूरी नींद लेते हैं तो 270 कैलोरी कम होती है। 

आजकल लोग रात के समय ज्यादा मोबाइल यूज करते हैं। मोबाइल से निकलने वाली ब्लू लाइट शरीर में मेलाटोनिन रिलीज करती है। इस कारण से व्यक्ति की नींद उड़ जाती है। अगर आप सोने के आधे घंटे पहले मोबाइल बंद कर देंगे तो अच्छी नींद आएगी।

2. थॉइराइड मेंटेन कर करें वेट लॉस

थॉइराइड की बीमारी के कारण लोगों का वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में आपको सेलेनियम युक्त फूड्स जैसे कि एग, मशरूम, डेयरी प्रोडक्ट आदि का सेवन करना चाहिए। 
 

3. बैली फैट कम करने के लिए खाएं ओमेगा-3 फैटी एसिड फूड्स

शरीर के लिए गुड फैट बहुत जरूरी होता है। गुड फैट की मदद से बॉडी न्यूरॉन्स डेवलप होते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड फूड्स कैलोरी को बर्न कर वेट लॉस में मदद करते हैं। 

4. हेल्दी गट बैक्टीरिया से वेट लॉस

खाने में प्रोबायोटिक्स फूड्स शामिल करने चाहिए। प्रोबायोटिक्ट्स फूड गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते है। इससे डायजेशन बेहतर होता है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। इससे बैली फैट और वेट लॉस में मदद मिलती है। 

अगर एक्सरसाइज और डाइट प्लान के साथ उपरोक्त दिए गए टिप्स अपनाएं जाएं तो तेजी से बैली फैट कम करने के साथ ही वेट लॉस होगा। 

ये भी पढ़ें: OMG ! 180 दिन में शख्स ने घटाया 50 किलो वजन कम, Diet से हटाया सफ़ेद चीज़

tags
click me!