Madhya Pradesh Fort: राजस्थान ही नहीं MP में भी स्थित हैं 5 खूबसूरत किलें, जरूर करें दीदार

By Anshika TiwariFirst Published Feb 23, 2024, 7:23 PM IST
Highlights

famous fort in madhya pradesh: भारत की विविधता और संस्कृति देखने के लिए हर साल करोड़ों पर्यटक भारत सैर पर आते हैं। कोई भारत के इतिहास को देखना पसंद करता है तो कोई भारतीय कल्चर को। अगर आप भी पुरातत्व और इतिहास में दिलचस्पी रखते हैं तो आज हम आपको ऐसे 5 किलों के बारे में बताएंगे। जहां एक बार आपको जरूर जाना चाहिए।

 

ट्रेवल डेस्क। भारत में ना जानें कितने किले स्थित है। गिनते-गिनते हम नंबर भूल जाएंगे लेकिन किले खत्म नहीं होंगे। किलों का नाम आते ही मन में राजस्थान सबसे पहले आता है लेकिन कहा देश में एक राज्य भीहै जहां प्राचीन काल से मध्य काल के बीच कई ऐसे किलों का निर्माण हुआ है जो भारत में नहीं बल्कि दुनिया में प्रसिद्ध है तो आप क्या कहेंगे। आज आपको भारत का दिल कहे जाने वाले सूबे और सबसे देश के बड़े राज्य मध्य प्रदेश स्थित उन 5 किलों से रूबरू कराएंगे जो अपने अंदर प्राचीन इतिहास को समेटे हुए हैं। 

 

1) ग्वालियर का किला (Gwalior Fort)

कहा जाता है,अगर मध्य प्रदेश आए और ग्वालियर फोर्ट नहीं घूमे तो क्या घूमे। यहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। किले का निर्माण 8वीं शताब्दी में किया था। ग्वालियर का किल भार का जिब्राल्टर कहलाता है। ये इतना सुंदर है कि इसका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता है। फोर्ट की जटिल शिल्पकला सैलानियों का ध्यान खींचती है। यह किल दो शानदार महलों से घिर से हुआ है। वहीं पर्यटकों के लिए किला 10 बजे से 5:30 तक खुला रहता है।

 

2) ओरछा का किला (Orchha Fort) 

झांसी से लगभग  17 किलोमीटर दूर स्थित ओरछा का किला फेमस फोर्ट्स में से एक है। ये बेतवा नदी के किनारे स्थित है। जिस कारण यहां हर वक्त टूरिस्ट की भीड़ रहती है। जानकारी के अनुसार किले का निर्माण 16वीं शताब्दी में बुंदेला वंश के राजाओं द्वारा करवाया गया था। किले के साथ आप शीश महल,राय प्रवीण महल और फूल बाग का भी देख सकते हैं। 

 

 

3) मांडू किला (Mandu fort) 

मध्य प्रदेश के धार जिले में मांडव क्षेत्र में स्थित मांडू किला ऐतिहासिक नगरी से मध्य प्रदेश के लिए बेहद खास है यह MP के सबसे बड़े किलो में शुमार है। बताया जाता है किले की स्थापना राजा भोज के द्वारा की गई थी। किले में जल महल और मांडू महल को देखने के लिए हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। इसके किले को प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है और यहां पर ज्यादातर कपल्स घूमने आते हैं। इसके अलावा किले की जटिल और खूबसूरत नक्काशी टूरिस्ट का ध्यान खींचती है। अगर आप भारत के समृद्धिशाली इतिहास से रूबरू होना चाहते हैं तो एक बार मांडू किला जरूर घूमें।

 

4) रायसेन का किला (Raisen Fort) 

रायसेन किला मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित है यह किला अपने खूबसूरती के लिए विश्व प्रसिद्ध है इतिहासकारों की मां ने तो किले का निर्माण 1200 ईस्वी में कराया गया था यह किला एक पहाड़ी के ऊपर मौजूद है बताया जाता है किले में लगभग 900 प्रदेश द्वारा थे हालांकि लंबे समय से खाली पड़े रहने के बाद यह खंडहर में तब्दील होता गया लेकिन इसके बावजूद यहां पर भारी संख्या में लोग आते हैं यहां पर बड़े-बड़े जल भंडार कई मंदिर और महल बने हुए हैं। खासियत की बात करें तो किले किले के अंदर संत हजरत पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह स्थित है। पर्यटकों  के लिए यह किला सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक खुला रहता है।

 

5) धार फोर्ट (Dhar Fort) 

मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित धार फोर्ट का निर्माण लगभग 14 शताब्दी में करवाया गया था यह मध्य प्रदेश के सबसे प्राचीन किलों में से एक है बताया जाता है इस किले का निर्माण सुल्तान मोहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में हुआ था वहीं पर्यटकों के लिए इस किले के अंदर प्राचीन संग्रहालय स्थित है जहां पर आप कई प्राचीन अवशेष और कलाकृतियों को खुद देख सकते हैं।

ये  भी पढ़ें- न जयपुर न उदयपुर,वीकेंड पर प्लान करें Rajasthan के इस खूबसूरत शहर की ट्रिप

click me!