mynation_hindi

10 साल उम्र कम करने के लिए यहां के लोग लेते हैं आईस बाथ, जानिए ICE Dip के वक्त किन बातों का रखें ध्यान

Bhawana tripathi |  
Published : Mar 19, 2024, 09:47 AM IST
 10 साल उम्र कम करने के लिए यहां के लोग लेते हैं आईस बाथ, जानिए ICE Dip  के वक्त किन बातों का रखें ध्यान

सार

ट्रेवल क्रिएटर कामिया जानी ने  -27°c टेम्परेचर में  ice bath लेने के टिप्स शेयर किए हैं। आईस बाथ स्किन टाइटनिंग के लिए अच्छा माना जाता है। आईस बाथ लेते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Ice bath for Tightens Skin: लोग जवां बनने के लिए एक नहीं बल्कि हजारों तरीके अपनाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक ऐसा भी देश है जहां लोग स्किन टाइटनिंग और स्किन की उम्र को कम करने के लिए आईस बाथ लेते हैं। -27°c में आईस बाथ लेना वाकई किसी खतरे से कम नहीं है। ट्रेवल क्रिएटर कामिया जानी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर लैपलैंड (फिनलैंड) में आईस बाथ लेने के तरीके के बारे में बताया। वीडियो देखकर ही ठंड का एहसास होने लगता है। अगर सच में ऐसा किया जाए तो क्या होगा इस बारे में अंदाजा लगाना वाकई मुश्किल है। आइए जानते हैं कि स्किन को जवां बनाने के लिए आईस बाथ कैसे ली जाती है। 

स्किन टाइटनिंग के लिए आईस बाथ से पहले विजिट करें Sauna room

ब्लॉगर कामिया जानी बताती हैं कि आईस बाथ लेने से पहले खुद को मेंटली और फिजिकली प्रिपेयर करना चाहिए। खुद को पहले वार्म कर लीजिए ताकि शरीर जम न जाए। आईस बाथ से पहले sauna room में कुछ समय जरूर बिताना चाहिए। sauna room  एक ऐसा रूम होता है जहां हीट में रिलेक्स किया जाता है। अगर कोई व्यक्ति दिल की बीमारी या अन्य समस्याओं से जूझ रहा हो तो उसे sauna रूम में नहीं जाना चाहिए। स्टीम एंजाय करने के बाद आइस कोल्ड वॉटर में डिप किया जा सकता है। अगर आईस कोल्ड वॉटर में डिप करने से पहले डर लग रहा है तो किसी डॉक्टर या एक्सपर्ट से भी राय ली जा सकती है। 

आईस बाथ के शरीर को मिलते हैं ये लाभ

स्किन टोनिंग के लिए आईस बाथ को परफेक्ट थेरिपी माना जाता है। पानी का कोल्ड टेम्परेचर स्किन में कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है। इस कारण से स्किन टाइट होती है। आईस बाथ से स्किन की फाइन लाइंस, झाईयां भी कम हो जाती है। साथ ही मसल्स का इंफ्लामेशन भी ठीक हो जाता है। एक्ने या पिंपल की समस्या से भी आईस बाथ रिलेक्स पहुंचाता है। 

ये भी पढ़ें: अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन होती है इन 10 वेजीटेरियन फूड्स में......
 

PREV
Read more Articles on

Latest Stories

क्या आप रात में पेशाब करने के लिए कई बार उठते हैं? जानिए इसके 5 प्रमुख कारण और ठीक करने के उपाय
स्किन पर ग्लो, स्टाइल में निखार! पुरुषों के लिए बेहद आसान हैं ये 5 स्किनकेयर ट्रिक्स
क्या आप जानते हैं? ये 6 आदतें बिना जिम जाए 30 दिन में आपकी बॉडी से फैट गायब कर सकती हैं!