International Yoga Day 2024: योग को लेकर अक्सर लोगों के मन में रहते हैं ये 5 मिथक, जानिए क्या है सच

Bhawana tripathi |  
Published : Jun 19, 2024, 10:47 AM ISTUpdated : Jun 19, 2024, 10:48 AM IST
International Yoga Day 2024: योग को लेकर अक्सर लोगों के मन में रहते हैं ये 5 मिथक, जानिए क्या है सच

सार

Myths about Yoga: योग करने से मन को शांति मिलती है और साथ ही शरीर भी स्वस्थ्य रहता है। योग को लेकर भले ही लोगों के मन में सकारात्मक छवि हो लेकिन कुछ मिथ भी हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 204 (International Yoga Day 2024) के मौके पर जानते हैं कि आखिर लोगों के मन में योग को लेकर क्या मिथ है। 

International Yoga Day 2024:एक्सरसाइज हो या फिर योग, लोगों के मन में कुछ ना कुछ गलतफहमियां जरूर रहती हैं। अक्सर लोग गलत जानकारी को सही भी मानते हैं। योग को लेकर सही जानकारी होना बहुत जरूर है तभी हम योग से फायदा उठा सकते हैं। जानिए योग से जुड़े मिथक के बारे में।

मिथ 1: योग करने के लिए मेडिटेशन का अभ्यास जरूरी होता है

फैक्ट: कुछ योग अभ्यास के लिए मेडिटेशन यानी की ध्यान की जरूरत होती है लेकिन सभी योग में मेडिटेशन जरूरी नहीं होता है। अगर आपने अब तक मेडिटेशन नहीं किया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।

मिथ 2:योग के लिए उम्र का कम होना जरूरी है। ज्यादा उम्र में योग नुकसान पहुंचा सकता है।

फैक्ट: योग किसी भी उम्र के व्यक्ति या बच्चे कर सकते हैं। अधिक उम्र के लोग कुछ आसान मुद्रा कर सकते हैं ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्या न हो। 

मिथ 3:योग में सिर्फ स्ट्रेचिंग होती है।

फैक्ट: ये बिल्कुल भी सच नहीं है। योग में स्ट्रेचिंग के साथ ही बैलेंस, ब्रीदिंग, माइंडफूलनेस स्ट्रैंथ बिल्डिंग आदि भी शामिल है। योग की मदद से न सिर्फ फिजिकल बल्कि मेंटल हेल्थ को भी फायदा पहुंचता है।

मिथ 4:योग करने के लिए बहुत से इंस्ट्रूमेंट की जरूरत पड़ती है।

फैक्ट: आपको इंस्ट्रूमेंट की जरूरत जिम होती है लेकिन योग में नहीं। कुछ योग में ब्लॉक या पट्टियों की मदद ली जाती है। ज्यादातर योग बिना किसी उपकरण के किए जा सकते हैं।

मिथ 5: पतले लोग योग आसानी से कर सकते हैं।

फैक्ट: योग करने के लिए उम्र का छोटा-बड़ा होना, शरीर का मोटा-पतला होना आदि बातें मायने नहीं रखती हैं। योग का अभ्यास कोई भी व्यक्ति कर सकता है। कुछ प्रकार के योग ऐसे होते हैं जो भारी शरीर वाले लोगों को करने में दिक्कत हो सकती है। जो योग आसानी से हो जाएं आप उन्हें ही करें।

ये भी पढ़ें: International Yoga Day 2024: दिल को मजबूत बना हार्ट अटैक का खतरा घटाता है त्रिकोणासन, जानिए करने का 
 

PREV

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?