mynation_hindi

Sickle Cell Disease Day 2024: पीरियड्स की सायकल बिगाड़ देता है ये ब्लड डिसऑर्डर,इस तरह से कर सकते हैं मैनेज

Bhawana tripathi |  
Published : Jun 19, 2024, 09:59 AM ISTUpdated : Jun 19, 2024, 10:03 AM IST
Sickle Cell Disease Day 2024: पीरियड्स की सायकल बिगाड़ देता है ये ब्लड डिसऑर्डर,इस तरह से कर सकते हैं मैनेज

सार

Sickle Cell Disease Day 2024: लाल रक्त कोशिकाओं से जुड़ा हुआ एक डिसऑर्डर है जिसे सिकल सेल रोग के नाम से जाना जाता है। सिकल सेल रोग के कारण मासिक धर्म (Sickle Cell Disease Affects Menstruation Cycle) या पीरियड्स बुरी तरह से प्रभावित होते हैं। 

Sickle Cell Disease Affects Menstruation Cycle: रेड ब्लड सेल्स यानी कि लाल रक्त कोशिकाओं का आकार सिकल सेल डिजीज के कारण बिगड़ जाता है।इस डिजीज के कारण हीमोग्लोबिन बुरी तरह से प्रभावित होता है। सिकल सेल रोग से पीड़ित लोगों को थकान के साथ ही कमजोरी भी महसूस होती है। आईए जानते हैं किस तरह से सिकल सेल बीमारी होने पर पीरियड्स (Menstruation Cycle) प्रभावित होती है।

सिकल सेल रोग के कारण हैवी पीरियड्स

पीडियाट्रिक ब्लड एंड कैंसर में साल 2023 में रिपोर्ट पब्लिश हुई थी जिसमें बताया गया था कि सिकल सेल बीमारी से पीड़ित किशोरियों और महिलाओं में हैवी पीरियड्स और डिसमेनोरिया यानी पीरियड्स के समय ऐंठन की समस्या होती है। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि शरीर में ऑक्सीजन की पूर्ति ठीक से नहीं हो पाती है। 

अनियमित पीरियड्स की समस्या

रेग्युलर पीरियड्स सायकल के लिए जरूरी हॉर्मोन जब बुरी तरीके से प्रभावित होते हैं तो मासिक चक्र में अनियमितता आ जाती है। सिकल सेल रोग के कारण महिलाओं और लड़कियों में पीरियड्स तय समय में नहीं आते हैं। ये स्थिति स्ट्रेस से जुड़ी हो सकती है। स्ट्रेस का बुरा प्रभाव हॉर्मोन में पड़ता है। 

सिकल सेल बीमारी के कारण प्यूबर्टी में देरी 

जिन लड़कियों को बचपन से सिकल सेल रोग होता है उनमें यौवन अवस्था की शुरुआत देरी से होती है। इस कारण से मासिल चक्र समय में नहीं शुरू होते हैं। साथ ही शरीर में भी उम्र बढ़ने के साथ ग्रोथ नहीं दिखती है। 

पीरियड्स के दौरान अधिक दर्द

पीरियड्स के दौरान पेट के निचले हिस्से में ऐंठन होना आम बात है। लेकिन जिन महिलाओं या लड़कियों को सिकल सेल रोग होता है उन्हें पीरियड के समय बहुत ज्यादा दर्द होता है। अगर दवा न ली जाए तो दर्द और असहनीय हो सकता है।

ऐसे पाएं दर्द से निजात

हैवी पीरियड्स के साथ दर्द और सिकल रोग दूर करने के लिए डॉक्टर से ट्रीटमेंट कराएं। नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स के साथ ही डॉक्टर कुछ अन्य दवाएं भी दे सकते हैं। सिकल सेल रोग का इलाज कराक पीरियड्स की अनियमितता और अन्य समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। डॉक्टर एनीमिया को दूर करने के लिए आयरन सप्लीमेंट्स के साथ ही दर्द निवारक दवाएं देंगे। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।  

ये भी पढ़ें: International Yoga Day 2024: दिल को मजबूत बना हार्ट अटैक का खतरा घटाता है त्रिकोणासन, जानिए करने का तरीका

PREV

Recommended Stories

क्या आप रात में पेशाब करने के लिए कई बार उठते हैं? जानिए इसके 5 प्रमुख कारण और ठीक करने के उपाय
क्या आप रात में पेशाब करने के लिए कई बार उठते हैं? जानिए इसके 5 प्रमुख कारण और ठीक करने के उपाय
स्किन पर ग्लो, स्टाइल में निखार! पुरुषों के लिए बेहद आसान हैं ये 5 स्किनकेयर ट्रिक्स