अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट को मिला इतना महंगा गिफ्ट, सुनकर हैरान हो जाएंगे आप!

Bhawana tripathi |  
Published : Feb 22, 2024, 12:23 PM ISTUpdated : Feb 22, 2024, 12:26 PM IST
 अंबानी की होने वाली बहू  राधिका मर्चेंट को मिला इतना महंगा गिफ्ट, सुनकर हैरान हो जाएंगे आप!

सार

मुकेश और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी (Mukesh Ambani) की राधिका मर्चेंट के साथ जल्द ही शादी होने वाली है। होने वाले सास-ससुर ने राधिका को महंगा गिफ्ट दिया है।

लाइफ़स्टाइल। नीता और मुकेश अंबानी के घर में इन दिनों खुशियों का माहौल है। आखिरकार उनके बेटे अनंत अंबानी की शादी होने वाली है। नीता और मुकेश दिल खोलकर अपनी होने वाली बहू का स्वागत करने में लगे हैं। उन्होंने अपनी बड़ी बहू श्लोका को दुनिया का सबसे महंगा नेकलेस गिफ्ट किया था जिसकी कीमत 451 करोड़ रुपय बताई जा रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए  नीता और मुकेश ने अपनी छोटी बहू को भी महंगा गिफ्ट दिया है। 

राधिका को मिल रहे हैं महंगे गिफ्ट्स

फोर्ब्स ने अंबानी परिवार की संपत्ति कुल $113.6 बिलियन बताई थी। ऐसे में अगर अंबानी परिवार की होने वाली बहू को महंगे गिफ्ट्स दिए जा रहे हैं तो इसे सुनकर परेशान होने जैसा कुछ भी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राधिका को 4.5 करोड़ रुपये की एक बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटीसी स्पीड कार गिफ्ट में मिली है। राधिका और अनंत की शादी मार्च में जामनगर के रिलायंस ग्रीन्स में होने की खबर है।अनंत अंबानी की मंगेतर को राधिका मर्चेंट को  गिफ्ट हैंपर में खूबसूरत चांदी के लक्ष्मी-गणेश मिले हैं। साथ ही में चांदी के दो तुलसी के बर्तन, चांदी की अगरबत्ती स्टैंड और लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति भी दिख रही है। हैंपर में सफेद फूलों की सजावट भी दिख रही है।

इन लोगों के पास भी है बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटीसी स्पीड

राधिका को सगाई में गिफ्ट में मिलने वाली कार बॉलिवुड के कुछ सेलिब्रिटीज के पास भी है। आमिर खान, अभिषेक बच्चन के साथ ही विराट-अनुष्का के पास भी ये महंगी कार है। ये लग्जरी कार केवल 3.6 सेकंड में 0-60 मील प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

ये भी पढ़ें:बेटे की शादी में दिखेंगे Nita Ambani जैसे ठाठ ! जब पहनेंगी ये 5 लहंगे...

दिल खोलकर नाची Nita Ambani की छोटी बहू राधिका मर्चेंट,फैंस बोले......
 

PREV
जीवनशैली (Jeevanshaili) से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और टिप्स MyNation Hindi पर। फैशन, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, यात्रा, रिश्ते, गृह सज्जा और बेहतर जीवन के लिए विशेषज्ञ सलाह। Your guide to a stylish, healthy, and fulfilling life with expert advice.
Read more Articles on

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?