ऑर्गेंजा में बनारसी सिल्क पहन छा गईं Nita Ambani,पेरिस में छाया सिंपल एंड सोबर Look

Bhawana tripathi |  
Published : Jul 31, 2024, 12:35 PM ISTUpdated : Jul 31, 2024, 12:40 PM IST
ऑर्गेंजा में बनारसी सिल्क पहन छा गईं Nita Ambani,पेरिस में छाया सिंपल एंड सोबर Look

सार

Nita Ambani Organza Saree: ओलंपिक कमेटी मेंबर के तौर पर नीता अंबानी ने इंडिया हाउस के इनॉग्रेशन में बेहद खूबसूरत ऑर्गेंजा सिल्क बनारसी साड़ी पहनी। ऑर्गेंजा साड़ी को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया।

लाइफ़स्टाइल डेस्क: जामनगर, मुंबई के बाद अब पेरिस में भी अंबानी परिवार छा रहा है। पेरिस ओलंपिक में अनंत-राधिका, मुकेश- नीता अंबानी सहित परिवार के सदस्य के वीडियो रोजाना वायरल हो रहे हैं। नीता अंबानी ने  नीता अंबानी ओलंपिक कमेटी मेंबर के तौर पर इंडिया हाउस का इनॉग्रेशन किया है। इस दौरान नीता अंबानी की सिल्क ऑर्गेंजा साड़ी ने सबका ध्यान खींचा। जानते हैं नीता अंबानी की साड़ी के बारे में खास बातें। 

नीता अंबानी की गुलाबी बनारसी सिल्क साड़ी

नीता अंबानी की साड़ियां दुनियाभर में फेमस हैं। एक से बढ़कर एक हैवी एम्ब्रॉयडरी साड़ी पहनने वाली नीता अंबानी की सिंपल सी दिखने वाली साड़ी भी बेहद खास होती है। पेरिस में नीता अंबानी की गुलाबी साड़ी का क्लासी लुक किसी भी महिला को दीवाना बना सकता है। साड़ी में असली जरी वर्क किया गया है। साथ ही कारीगरों ने साड़ी को बनाने के लिए हाथ से बुनाई की है। पेरिस में नीता अंबानी की ट्रेडीशनल इंडियन साड़ी ने खूब लाइमलाइट लूटी।  

पेरिस ओलंपिक में नीता अंबानी की गुलाबी साड़ी

नीता अंबानी ने पेरिस में मनीष मल्होत्रा की डिजाइन लोटस पिंक साड़ी में भी खूब लाइमलाइट लूटी थी। प्लेन लोटस पिंक साड़ी के बॉर्डर में बेहद खूबसूरती से धागों की कढ़ाई की गई है। नीता अंबानी ने साड़ी के साथ पर्ल ज्वेलरी पहनीं। गले में थ्री लेयर मोतियों का हार और हाथों में मोती कंगन नीता अंबानी को क्लासी लुक दे रहे हैं। साथ में कानों में हैवी बालियां हार से मैच कर रही हैं। नीता अंबानी के पेरिस साड़ी लुक के बारे में आप क्या कहना चाहेंगे।

नीता अंबानी इससे पहले बेटे अनंत अंबानी की शादी में भी मनीष मल्होत्रा के डिजाइन साड़ी और हैवी एम्ब्रॉयडरी लहंगे में नज़र आ चुकी हैं। आप भी नीता अंबानी के पेरिस ओलंपिक के साड़ी लुक को रीक्रिएट कर एलिगेंट लग सकती हैं।

और पढ़ें: सावन में BF का दिल हो जाएगा बावरा! चुनें Kiara Advani से Blouse

राधिका की मशक्कत के बाद तैयार हुआ पेटिंग वाला लहंगा, सास ने कही ये बात

PREV

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?