इंटरनेशल टूर कर रहे हैं प्लान तो घूम लीजिये United Kingdom, मिलेंगे जन्नत के नज़ारे

By Kavish AzizFirst Published Jul 4, 2024, 5:45 PM IST
Highlights

इंटरनेशनल ट्रैवल करने वालों को अपने जीवन में एक बार यूनाइटेड किंगडम ज़रूर एक्सप्लोर करना चाहिए।  ये एक खूबसूरत जगह है और दुनिया की टॉप टूरिस्ट प्लेस में से एक है। यहां घूमने के लिए एक से बढ़कर एक टूरिस्ट स्पॉट है जहां घूम कर आपको ऐसा लगेगा जैसे आपने जन्नत का दीदार कर लिया है ।

ट्रेवल डेस्क।  दुनिया की खूबसूरत जगह में से एक है United Kingdom जो ट्रैवेलर्स की पसंदीदा जगह की फेहरिस्त में सबसे ऊपर है।  यूनाइटेड किंगडम में इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, आयरलैंड जैसे शहर अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। अगर आपके पास मौका है तो आप पूरा यूनाइटेड किंगडम घूम सकते हैं लेकिन अगर आप के पास समय की कमी है और आप इंटरनेशनल ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो हम आपको UK की कुछ खास जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां घूम कर आपकी जर्नी मेमोरेबल बन जाएगी।

लंदन आई 

लंदन आई यूके के सबसे खास टूरिस्ट स्पॉट में से एक है जो टेम्स नदी (Thames River) पर स्थित है। हर साल 35 लाख लोग लंदन आई को देखने के लिए पूरी दुनिया से घूमने आते हैं। लंदन आई में टूरिस्ट फुट फॉल से हर साल यूके सरकार 600 करोड़ रुपए कमाती है। दरअसल लंदन आई जायंट व्हील की तरह एक झूला है जिस पर चढ़कर आप पूरे लंदन को अपनी आंखों से देख सकते हैं। इस एक झूले से आपको लंदन का हंगरफोर्ड ब्रिज, वाटरलू रोड ब्रिज, जुबली गार्डन, जुबली पार्क, बिग बेन और वेस्ट मिनिस्टर पैलेस बिल्कुल साफ नजर आता है।

बिग बेन

बिग बेन  दुनिया की सबसे मशहूर घड़ी है जिसके घंटे की आवाज 8 किलोमीटर तक गूंजती  है। यह दुनिया के खूबसूरत और मशहूर टूरिस्ट स्पॉट में से एक है। बिग बेन को पहले क्लॉक टावर कहा जाता था। बिग बेन में लगे घंटे का वजन 13.7 टन है। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में बिग बेन का नाम भी शुमार है। बिग बेन को डिजाइन किया था अगस्तस  पुगिन ने।  बिग बेन की ऊंचाई 100 मीटर है।

हाइड पार्क

हाइड पार्क यूनाइटेड किंगडम में घूमने वाले पांच टॉप टूरिस्ट प्लेस में से एक है और लंदन के चार शाही पार्क में से एक है। हाइड पार्क की ही तर्ज पर लखनऊ का जनेश्वर मिश्र पार्क भी बनाया गया है।  हाइड पार्क में आपको क्रिस्टल पैलेस, डायना प्रिंसेस ऑफ़ वेल्स स्मारक, होलोकास्ट मेमोरियल, और एक रोज गार्डन मिलेगा।  पार्क में एक साफ पानी की झील भी मौजूद है। स्थानीय लोग यहां अक्सर पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। 

स्टोनहेंज

स्टोनहेंज यूनाइटेड किंगडम की एक महत्वपूर्ण टूरिस्ट प्लेस है जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। स्टोनहेंज के बारे में लोगों का कहना है कि इसका निर्माण प्रागैतिहासिक काल में हुआ था।  कुछ लोग इन चट्टानों को कांस्य युग  से भी जोड़कर देखते हैं। कहते हैं एक समय लोगों में यह विश्वास था की इन पत्थरों को छूने से बीमार लोग ठीक हो जाते हैं इसलिए अक्सर लोग इसे हीलिंग प्लेस भी कहते थे।  वहीं कुछ लोगों का यह कहना है कि यह जगह एलियंस के लिए बनाया गया है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि स्टोनहेंज का रहस्य आज तक उजागर नहीं हो पाया लेकिन यह यूनाइटेड किंगडम की टॉप टूरिस्ट प्लेस में से एक है। 

ये भी पढ़ें: ट्रेवल के साथ "बिरयानी' का लुत्फ़ लेना है तो एक्स्प्लोर कीजिये "मोतियों का शहर" हैदराबाद

click me!