ऋचा चड्ढा ने दिया बेबी गर्ल को जन्म, 9 महीने तक क्रेविंग से परेशान,ऐसी रही प्रेग्नेंसी जर्नी

By Anshika TiwariFirst Published Jul 18, 2024, 5:30 PM IST
Highlights

Richa Chadha Ali Fazal Child: बॉलीवुड अदाकारा ऋचा चड्ढा और उनके पति अली फजल ने अपनी नन्ही परी का स्वागत किया है। इससे उनकी मेटेरनिटी फोटोशूट ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई है। अब जानिए ऋचा की पहली प्रेगनेंसी की कहानी और उनकी क्रेविंग के बारे में।

लाइफस्टाइल डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chaddha) और अली फजल (Ali Fazal)  पेरेंट्स बन गए हैं। उनके ( Richa Chaddha Ali Fazal Baby girl)  घर नन्ही पर ने जन्म लिया है। हाल में ऋचा ने पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए मेटेरनिटी फोटोशूट कराया था जो काफी वायरल हो हुआ था। अब दोनों ने बेबी गर्ल की जानकारी साझा की है। घर में किलकारियां गूंजने से परिवार में खुशी का माहौल है। बता दें, एक्ट्रेस ने 16 जुलाई को बेटी को जन्म दिया है। बता दें, फर्स्ट प्रेगनेंसी मे भी ऋचा काफी एक्टिव थीं, उन्होंने हीरामंडी समेत कई प्रोजेक्ट किये इसके साथ ही उन्होंने 9 महीनें तक कैसे अपना ख्याल रखा ये जानते हैं। 

1) 9 महीने तक ऋचा चड्ढा को हुई केव्रिंग

प्रेग्नेंसी में क्रेविंग होना आम बात है। ज्यादातर महिलाएं तरह का खाना पसंद करती हैं,यही हाल ऋचा चड्ढा का भी था। उन्हें भी पूरे 9 महीने तक अलग-अलग तरह की क्रेविंग होती थीं,हालांकि इस दौरान उन्होंने बाहर की खान की बजाय घर का खाना पसंद किया। एक्ट्रेस को पहले-दूसरे ट्राईमेस्टर में आम खाना बेहद पसंद था। 

2)  कच्चे टमाटर की शौकीन ऋचा चड्ढा

ऋचा चड्ढा का पहला ट्राईमेस्टर काफी दिक्कत भरा था, वीकनेस के वॉमिटिंग उन्हें काफी परेशान कर रहा था हालांकि दूसरा ट्राईमेस्टर आते-आते ये बिल्कुल खत्म हो गया। वहीं उन्हें दूसरे ट्राईमेस्टर में कच्चा टमाटर खाना पसंद था,इसके अलावा वह नमकीन चीजें खाती थीं। उनकी डिलीविरी गर्मियों में हुई तो उन्हें ठंडी चीजें पसंद थी, जिसके लिए वह छाछ या फिर फ्रूट स्मूदी पीना पसंद करती थीं। 

3) आइसक्रीम और योगार्ट पसंद

वहीं 6वां महीना पूरा होते-होते ऋचा चड्ढा की क्रेविंग नमकीन से बदलकर मीठे में आ गई थीं,हालांकि डॉक्टर ने उन्हें हैवी कैलोरीज लेने से बचने की सलाह दी थी,जब उन्हें मीठा खाने का मन करता था तो वह आम या फिर आइसक्रीम खाना पसंद करती थीं वही कभी-कभी उन्हें योगार्ट भी बहुत पसंद आता था लेकिन 8-9वें महीने में बेबी का साइज बढ़ने से उनकी क्रेविंग भी कंट्रोल हो गई। फिलहाल आम प्रेगनेंट महिलाओं की तरह ऋचा चड्डा को भी क्रेविंग ने खूब परेशान किया है।

ये भी पढ़ें- ऑफिस जाने वाली महिलाओं को प्रेगनेंसी में रखना चाहिए ख़ास ख्याल

International Day of Yoga 2024: प्रेगनेंसी में योग करेगा मदद,Deepika Padukone के योगासन करें Try

tags
click me!