Study: महिलाओं नहीं कम उम्र की लड़कियों में दोगुना बढ़ गई स्मोकिंग, भविष्य में पैदा होने वाले बच्चों पर खतरा

Bhawana tripathi |  
Published : May 29, 2024, 09:03 AM ISTUpdated : May 29, 2024, 09:05 AM IST
Study: महिलाओं नहीं कम उम्र की लड़कियों में दोगुना बढ़ गई स्मोकिंग, भविष्य में पैदा होने वाले बच्चों पर खतरा

सार

Smoking increased among young teenage girls: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय एक रिपोर्ट जारी कर जानकारी दी है कि लड़कियों में स्मोकिंग की प्रवृत्ति 2 गुना बढ़ गई है। वहीं बड़ी उम्र की महिलाओं में स्मोकिंग की संख्या कम पाई गई है। 

Smoking among young teenage girls:स्मोकिंग करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है ये बात सब जानते हैं लेकिन फिर भी धूम्रपान करने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं। पुरुषों का शौक माने जाने वाली स्मोकिंग अब कम उम्र की टीनएजर्स गर्ल्स के बीच खूब प्रचलित हो रही है। जानिए आखिर क्या कहते हैं टीनएजर्स लड़कियों की स्मोकिंग को लेकर आकड़े। 

बढ़ गई टीनएजर्स लड़कियों में स्मोकिंग की आदत 

ग्लोबल एडल्ट टबैको सर्वे इंडिया की माने तो 46% पुरुष और 9.7% महिलाएं तंबाकू का इस्तेमाल किसी न किसी रूप में कर रहे हैं। वहीं 15 साल या उससे अधिक उम्र के 28.6% (267 मिलियन) वयस्क तंबाकू का सेवन कर रहे हैं। इस बीच  नई रिपोर्ट के आकड़े वाकई चौंकाने वाले हैं। यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री की ओर की ओर जारी की गई रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि 2009 से 2019 के बीच में लड़कों की तुलना में लड़कियों में स्मोकिंग 6.2% बढ़ गई है। 

पुरुषों और महिलाओं में ध्रूमपान में हुई गिरावट

ये बात सुनकर ही हैरानी होती है कि भारत देश में अब पुरुष या महिला से ज्यादा लड़कियों में स्मोकिंग का चलन बढ़ रहा है। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि पुरुषों में स्मोकिंग में 2.2 % और महिलाओं में 0.4 %  की गिरावट हुई है। अब महिलाएं कम और लड़कियां ज्यादा तेजी से स्मोकिंग की ओर बढ़ रही हैं। 

टीनएजर लड़कियों में स्मोकिंग के नुकसान

वैसे को हर उम्र के लोगों में स्मोकिंग करने के कई नुकसान होते हैं लेकिन कम उम्र लड़कियों का स्मोकिंग के प्रति रुझान प्रजनन समस्याओं को बढ़ाएगा। जानिए टीनएजर्स गर्ल के स्मोकिंग करने से क्या समस्याएं आ सकती हैं। 

  • स्मोकिंग करने से लड़कियों में कम सहनशक्ति के साथ ही फेफड़ों को नुकसान पहुंचेगा।
  • फेफड़ों, गले और पेट के कैंसर का खतरा स्मोकिंग से बढ़ जाएगा।
  • टीनएर्जस गर्ल की स्मोकिंग की प्रवृत्ति के कारण भविष्य में पैदा होने वाले बच्चे को बर्थ डिफेक्ट होंगे।
  • बच्चे का गर्भ में होंठ और मुंह सही से विकास नहीं कर पाएगा।
  • महिला को भविष्य में फर्टिलिटी संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। 

 

ये भी पढ़ें: सिर्फ डिहाइड्रेशन नहीं, पानी की कमी से महिलाओं को हो सकता है Urinary Tract Infection, किडनी को भी खतरा

'पुष्पा' में पुलिस बने इस एक्टर को हुई गंभीर बीमारी, 41 में लगा झटका

PREV

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?