mynation_hindi

WHO ने खोजे नई महामारी पैदा करने वाले पैथोजंस, 1 या 2 नहीं इतनी है संख्या

Bhawana tripathi |  
Published : Aug 05, 2024, 02:06 PM ISTUpdated : Aug 05, 2024, 02:08 PM IST
WHO ने खोजे नई महामारी पैदा करने वाले पैथोजंस, 1 या 2 नहीं इतनी है संख्या

सार

 WHO updates list about pathogens: वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन (WHO) ने एक लिस्ट जारी कर खतरनाक पैथोजंस के बारे में जानकारी दी है। WHO ने शंका जताई है कि ये पैथोजंस भविष्य में महामारी फैला दुनियाभर में आपातकाल की स्थिति ला सकते हैं। 

हेल्थ डेस्क: हाल ही में WHO ने करीब 30 पैथोजंस की लिस्ट जारी की है जो भविष्य में महामारी फैला सकते हैं। तेजी से ट्रांसमिट होने वाले माइक्रोऑर्गेनिज्म वैक्सीन की कमी के चलते लोगों को बीमार कर सकते हैं। इस लिस्ट में इनफ्लुएंसर A, मंकीपॉक्स, डेंगू, कॉलरा, प्लेग के साथ ही नए बैक्टीरिया स्ट्रेंस भी शामिल हैं।

30 से ज्यादा हो सकती है पैथोजंस की संख्या 

WHO की लिस्ट में 30 से ज्यादा पैथोजंस शामिल किय गए हैं। नेक्स्ट पैंडेमिक को ट्रिगर करने वाले ऑर्गेनिज्म को उनकी पोटेंशियल के हिसाब से लिस्ट किया गया है। पैथोजंस को लिस्ट में शामिल करने के पीछे उनका तेजी से फैलना और वैक्सीन की कम पहुंच मुख्य कारण है। नेचर रिपोर्ट में पब्लिश जानकारी के अनुसार साल 2017 और 2018 में भी करीब दर्जन भर ऐसे ही पैथोजंस की लिस्ट जारी की गई थी। करीब 200 वैज्ञानिकों की टीम ने 1652 के करीब बैक्टीरियां और वायरस की प्रजातियों को शामिल किया और फिर 30 पैथोजंस की लिस्ट तैयार की।  

मिले इंफ्लूएंजा A के नए स्ट्रेन 

हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में इंफ्लूएंजा A के नए स्ट्रेंस मिलने की जानकारी मिली है। नए स्ट्रेन में सबटाइप H5 भी शामिल है। हैरत की बात तो ये है कि हैजा, डायरिया, निमोनिया  बीमारियां फैलाने वाले ने बैक्टीरिया स्ट्रेन भी लिस्ट में शामिल किए गए हैं। भारत में संक्रमण फैलाने वाले निपाह वायरस को भी WHO की लिस्ट में शामिल किया गया है। 

महामारी से कैसे संबंधित है पैथोजन एक्स 

कुछ समय से पैथोजन एक्स और महामारी को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं। आपको बताते चले कि पैथोजन एक्स किसी बीमारी का नाम न होकर एक संभावित बीमारी है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही एक नई महामारी फैलने वाली है जिसका लोगों के पास इलाज नहीं होगा। फिलहाल वैज्ञानिक ऐसे ही पैथोजंस की तलाश कर रहे हैं।

और पढ़ें: What is Type 1.5 Diabetes: डायबिटीज टाइप 1-2 के अलावा 1.5 ने मचाई खलबली,जानें लक्षण

PREV

Recommended Stories

क्या आप रात में पेशाब करने के लिए कई बार उठते हैं? जानिए इसके 5 प्रमुख कारण और ठीक करने के उपाय
क्या आप रात में पेशाब करने के लिए कई बार उठते हैं? जानिए इसके 5 प्रमुख कारण और ठीक करने के उपाय
स्किन पर ग्लो, स्टाइल में निखार! पुरुषों के लिए बेहद आसान हैं ये 5 स्किनकेयर ट्रिक्स