mynation_hindi

सोने के गहनों से लदी रहती थी दुनिया की सबसे अमीर महिला, अंबानी-अडानी और एलन मस्क कुछ नहीं इनके आगे

Shivangi Chauhan |  
Published : Aug 07, 2023, 03:26 PM IST
सोने के गहनों से लदी रहती थी दुनिया की सबसे अमीर महिला, अंबानी-अडानी और एलन मस्क कुछ नहीं इनके आगे

सार

World richest woman ever: इतिहास में ऐसे कई लोग रहे हैं जिनकी संपत्ति की कल्पना करना बहुत ही मुश्किल है। ऐसी ही एक शख्स थीं महारानी वू जेटियन। जानें कौन थीं महारानी वू जेटियन, जिन्हें कहा जाता है दुनिया की सबसे अमीर महिला।

जब हम ज्यादा अमीर लोगों की बात करते हैं, तो हम अक्सर उन लोगों के बारे में चर्चा करते हैं जो बड़ी कंपनियों, बेहद महंगी चीजों के मालिक होते हैं और एक शानदार जीवन जीते हैं। जैसे एलन मस्क, अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस, भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी, अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी और कई दिग्गज लोग इस लिस्ट का हिस्सा हैं। लेकिन सच तो ये है कि इतिहास में ऐसे कई लोग हैं जिनकी संपत्ति ऊपर बताए गए लोगों की संपत्ति से कहीं गुना ज्यादा थी। ऐसी ही एक शख्स थीं चीन की महारानी वू जेटियन। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, महारानी वू जेटियन धरती पर अब तक की सबसे अमीर महिला थीं।

कितनी थी महारानी वू की संपत्ति

जी हां, चीन की महारानी वू जेटियन की कुल संपत्ति 16 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी गई है। जो मस्क, मुकेश अंबानी, जेफ बेजोस और अन्य की कुल संपत्ति से कहीं ज्यादा है। Money.com के अनुसार, महारानी वू , तांग राजवंश से थीं और इतिहास की सबसे अमीर महिला सम्राट थीं। इतिहासकारों के अनुसार, महारानी वू बहुत ही षडयंत्रकारी और क्रूर व्यक्ति थीं और कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि उन्होंने सत्ता में बने रहने के लिए अपने बच्चों तक की हत्या कर दी थी।

सत्ता के लिए किया अपने ही बच्चों की खून

महारानी वू उच्च शिक्षित थीं और उनकी दिलचस्प लाइफ को कई फिल्मों और टीवी शो में दिखाया गया है। ऐसी ही एक टीवी सीरीज है, फैन बिंगबिंग की एम्प्रेस ऑफ चाइना। महारानी वू लगभग 15 वर्षों तक सत्ता में रहीं और उन्होंने मध्य एशिया में चीनी साम्राज्य के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। द चाइना प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के अनुसार, उनके शासनकाल के दौरान, चीनी अर्थव्यवस्था ने चाय और रेशम के व्यापार के साथ महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की। अपने जीवन के दौरान और मरने के बाद, महारानी वू को विभिन्न आधिकारिक उपाधियों से सम्मानित किया गया।

आपको बता दें, एलन मस्क की कुल संपत्ति लगभग 235 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जबकि जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 150 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति लगभग 91 बिलियन अमेरिकी डॉलर ही है।

और पढ़ें-  Micro Wedding क्या है? क्यों BF-GF में बढ़ रहा इसका ट्रेंड

नींद ज्यादा आना है डाइसेनिया डिसऑर्डर, हार्ट प्रॉब्लम और थायरॉइड सहित 5 बीमारियां इसका संकेत!

PREV
Read more Articles on

Latest Stories

क्या आप रात में पेशाब करने के लिए कई बार उठते हैं? जानिए इसके 5 प्रमुख कारण और ठीक करने के उपाय
स्किन पर ग्लो, स्टाइल में निखार! पुरुषों के लिए बेहद आसान हैं ये 5 स्किनकेयर ट्रिक्स
क्या आप जानते हैं? ये 6 आदतें बिना जिम जाए 30 दिन में आपकी बॉडी से फैट गायब कर सकती हैं!