7 अक्टूबर : मदर टेरेसा को मिशनरीज आफ चैरिटी की स्थापना की इजाजत मिली

By Team MyNationFirst Published Oct 7, 2019, 8:06 PM IST
Highlights

मदर टेरेसा का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है और गरीबों तथा वंचितों के लिए उनकी सेवा के बारे में भी सभी जानते हैं। मदर टेरेसा को 7 अक्टूबर 1950 को वेटिकन से मिशनरीज आफ चैरिटी की स्थापना करने की इजाजत मिली थी और इसकी शुरूआत उन्होंने कोलकाता से की।

नई दिल्ली. मदर टेरेसा का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है और गरीबों तथा वंचितों के लिए उनकी सेवा के बारे में भी सभी जानते हैं। मदर टेरेसा को 7 अक्टूबर 1950 को वेटिकन से मिशनरीज आफ चैरिटी की स्थापना करने की इजाजत मिली थी और इसकी शुरूआत उन्होंने कोलकाता से की।

मदर टेरेसा द्वारा स्थापित की गई पहली संस्था में मात्र 13 सदस्य थे, लेकिन उनसे जुड़े लोगों के सेवाभाव और गरीबों के लिए कुछ करने के जज्बे के दम पर आज संस्थान की हजारों सिस्टर्स देशभर में सैकड़ों अनाथालय, अस्पताल और धर्मार्थ केन्द्रों का संचालन कर रही हैं।

देश और दुनिया के इतिहास में 7 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1586 : मुगल बादशाह अकबर की सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया। चक वंश के शासक युसुफ शाह चक के आत्मसमर्पण के कारण कश्मीर पर मुगलों का कब्जा।

1708: सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह जी का नांदेड़ में निधन। उनपर अफगानिस्तान के एक हत्यारे गुल खान ने 19 सितंबर को चाकू से हमला किया था।

1914: ठुमरी और गजल की बेहतरीन गायिका बेगम अख्तर का जन्म। अपनी विशिष्ट आवाज और अनूठे अंदाज के कारण बेगम अख्तर ने गायकी में प्रसिद्धि हासिल की।

1931 : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ अभियान चलाने वाले डेसमंड टूटू का जन्म। 1984 में उन्हें नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1949 : जर्मनी के सोवियत कब्जे वाले इलाके में एक संविधान को लागू किया गया, जिसके चलते पूर्वी जर्मनी बना। तकरीबन चार दशक के बाद पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक बार फिर से एक हो गए।

1950: मदर टेरेसा ने मिशनरीज आफ चैरिटी की स्थापना की। पहला केन्द्र कलकत्ता :अब कोलकाता: में खोला गया।

1996 : रूपर्ट मर्डोक के न्यूज कोरपोरेशन के लिए रोजर एलिस ने सेटेलाइट और केबल न्यूज नेटवर्क फॉक्स न्यूज चैनल की अमेरिका में शुरूआत की।

2000: भारत ने पहला राजीव गांधी वन्यजीव संरक्षण अवार्ड जीता।

2001: अफगानिस्तान पर अमेरिका और मित्र देशों के विमानों ने गोलीबारी की। 11 सितंबर के हमले से आहत अमेरिका ने तालिबान के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है)

click me!