यूपी के मंत्री ने जलाभिषेक के बाद​ शिवलिंग के अरघे में धोया हाथ, वीडियो वायरल, क्या रिएक्शन दे रहे हैं लोग?

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Sep 04, 2023, 10:26 AM IST
यूपी के मंत्री ने जलाभिषेक के बाद​ शिवलिंग के अरघे में धोया हाथ, वीडियो वायरल, क्या रिएक्शन दे रहे हैं लोग?

सार

योगी सरकार के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने बाराबंकी जिले के प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक के बाद अरघे में ही हाथ धो लिए। शिवलिंग के अरघे में हाथ धोता हुआ। उनका यह वीडियो वायरल हो गया। यूपी कांग्रेस इसको लेकर बरस पड़ी। यूजर्स भी इसका विरोध कर रहे हैं। 

बाराबंकी। योगी सरकार के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने बाराबंकी जिले के प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक के बाद अरघे में ही हाथ धो लिए। शिवलिंग के अरघे में हाथ धोता हुआ। उनका यह वीडियो वायरल हो गया। यूपी कांग्रेस इसको लेकर बरस पड़ी। यूजर्स भी इसका विरोध कर रहे हैं। 

9 दिन पहले का बताया जा रहा है ये वीडियो

दरअसल, यह वीडियो 9 दिन पहले का बताया जा रहा है। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने बाराबंकी पहुंचे थे। उन्होंने लोगों की फरियाद भी सुनी। दौरे के दरम्यान, सतीश चंद्र जिले के प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर भी पहुंचे। विधि विधान से पूजा अभिषेक भी किया। वीडियो में वह शिवलिंग के अरघे में हाथ धोते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके इसी काम का विरोध हो रहा है।

 

 

कांग्रेस ने कहा-अर्घ्य से सटाकर हाध धो रहें मंत्री

यूपी कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से हमला बोलते हुए कहा है कि यूपी सरकार के मंत्री सतीश शर्मा शिवलिंग के अर्घ्य से सटाकर हाथ धो रहे हैं। उनके पास मंत्री जितिन प्रसाद भी खड़े हैं। धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों के पास इतनी सामान्य बुद्धि भी नहीं है कि शिवलिंग के पास हाथ नहीं धोया जाता है। आस्था, विश्वास और देवी देवता सिर्फ सियासी उद्देश्यों की पूर्ति के साधन हैं।

यूजर्स राज्यमंत्री के हाथ धोने को बता रहें निंदनीय

उधर, यूजर्स राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा के हाथ धोने के वीडियो को निंदनीय बता रहे हैं। उनकी संस्कृति और संस्कार से जोड़कर कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह पौराणिक मंदिर स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र है। यूजर्स इस वीडियो पर अलग अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। वीडियो पर कंट्रोवर्सी बढ़ रही है।

क्या कह रहे हैं पुजारी?

इधर, सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहे शख्स को लोधेश्वर महादेव मंदिर का पुजारी बताया जा रहा है। वह कह रहे हैं कि शिवलिंग पर विविध पदार्थों से पूजन के बाद हाथ में लगी निर्माल्य सामग्री को निर्माल्य स्थान पर धोना बिल्कुल भी अनुचित नहीं है। रूद्राभिषेक के समय हस्त प्रक्षालन और आचमन के लिए अलग जाने का विधान नहीं है। हस्त प्रक्षालन को सामान्य हाथ साफ करना नहीं समझना चाहिए। 

ये भी पढें-बचपन से आधा शरीर सुन्न, LLB-MSW किया, बेड पर करवट बदलना भी मुश्किल पर सैकड़ों को दिखाई आत्‍मनिर्भरता...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Vishwa Navkar Mahamantra Divas 2026: सूरत में JITO का भव्य महाजाप, अमित शाह की वर्चुअल उपस्थित के साथ 108 देशों की भागीदारी
World Health Day पर वेसु के GD Goenka स्कूल में Teen Skin Care पर जागरूकता सत्र, डॉ. जगदीश सखिया के अहम टिप्स