राजस्थान के इस शहर में मच गया बवाल, एल्विश यादव आएं...पुलिस को चलाने पड़े डंडे, क्या है मामला?

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Oct 05, 2023, 02:18 PM ISTUpdated : Oct 05, 2023, 02:20 PM IST
राजस्थान के इस शहर में मच गया बवाल, एल्विश यादव आएं...पुलिस को चलाने पड़े डंडे, क्या है मामला?

सार

राजस्थान के बहरोड जिले में बिग बॉस विनर और यूट्यूब स्टार एल्विश यादव के कार्यक्रम में भीड़ बेकाबू हो गई। कार्यक्रम में बवाल मच गया। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को डंडे चलाने पड़े। कई लोगों को हल्की-फुल्की चोटें भी आईं। 

जयपुर। राजस्थान के बहरोड जिले में बिग बॉस विनर और यूट्यूब स्टार एल्विश यादव के कार्यक्रम में भीड़ बेकाबू हो गई। कार्यक्रम में बवाल मच गया। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को डंडे चलाने पड़े। कई लोगों को हल्की-फुल्की चोटें भी आईं। 

एक कार्यक्रम में बहरोड आए थे एल्विश यादव

सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव बहरोड में संतोष चैरिटेबल ट्रस्ट के एक प्रोग्राम में आए थे। ट्रस्ट के 9 साल पूरे हुए थे। उसी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। एल्विश यादव मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित थे। प्रोग्राम के दौरान एल्विश ने सांग भी सुनाए।

बेकाबू भीड़ ने उन्हें घेरा

मौके के हालात यह थे कि जैसे ही एल्विश यादव स्टेज से उतरने लगे। आसपास मौजूद भीड़ ने उन्हें घेर लिया। भीड़ बेकाबू होने लगी। यह सब देख एल्विश यह कहते हुए मौके से निकल गए कि उनकी तबियत खराब है। आप लोग खुद का भी ध्यान रखें।

लोगों में सेल्फी लेने की मची होड़

एल्विश यादव के मौके से निकलने के दौरान लोगों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। लोग एक दूसरे को धक्का देकर एल्विश यादव के साथ सेल्फी लेना चाहते थे। एकबारगी तो आयोजन स्थल पर भगदड़ मच गई। कई लोग जमीन पर गिर पड़े। पुलिस को भीड़ को कंट्रोल करने के लिए डंडे भी चलाने पड़ें।

ये भी पढें- रितेश जैन के इनोवेशन ने बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, पत्‍थर पर गोल्‍ड कोटिंग...ऐसे दिखते हैं मार्बल जैसे... 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश