
नेशनल डेस्क। साउथ अफ्रीका में 25वीं BRICS सम्मेलन के आखिरी दिन समूह से जुड़ने के लिए 6 अन्य देशों को न्यौता भेजा गया। ये छह देश, अर्जेंटीना, सऊदी अरब, UAE, मिस्त्र और इथियोपिया व ईरान हैं। ये सभी देश 1 जनवरी 2024 से BRICS ग्रुप में शामिल हो जाएंगे। यानी अब ब्रिक्स में कुल 11 सदस्य होंगे। वहीं समूह में शामिल होने वाले देशों को पीएम मोदी ने बधाई दी है।
1 जनवरी 2024 से BRICS का पार्ट होंगे ये देश
बता दें, BRICS में अभी 5 देश B से ब्राजील, R से रूस, I से इंडिया, C से चाइना और S से साउथ अफ्रीका शामिल थे। अब इनमें 6 सदस्यों को और शामिल किया गया है। समिट को संबोधित करते हुए साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने बताया कि, पहले फेज की बैठक में अर्जंटीना, सऊदी अरब, यूएई, मिस्त्र, इरान और इथियोपिया को न्यौता भेजा गया है। 1 जनवरी 2024 से वह इसके पार्ट बन जाएंगे।
पीएम मोदी ने दी नए देशों को बधाई
वहीं ब्रिक्स समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने हमेशा ब्रिक्स के विस्तार का समर्थन किया है। भारत का मानना रहा है कि नए सदस्यों को जोड़ने से ब्रिक्स एक संगठन के रूप में मजबूत होगा। कहा कि, ब्रिक्स का विस्तार इस बात का प्रमाण है कि दुनिया के बड़े संगठनों को वक्त के साथ बदलना चाहिए। वहीं जो भी देश पहले फेज में इस समूह से नहीं जुड़ पाए हैं, उनको सदस्यता दिलाने में भारत पूरा सहयोग करेगा।
ब्रिक्स सम्मेलन में चंद्रयान-3 की बात
वहीं पीएम मोदी ने 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि यह हमारे लिए बेहद गर्व की बात है कि हिंदुस्तान की इस सफलता को केवल एक देश की सीमित सफलता के तौर पर नहीं देखा जा रहा है, बल्कि पूरी मानवजाति की महत्वपूर्ण सफलका के रूप में स्वीकार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- BRICS में मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात, जानें और क्या-क्या होगा खास
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।